पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने शंकुलधारा, भेलूपुर स्थित सामुहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

> पुलिस आयुक्त द्वारा सामुहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा, वाहन पार्किंग व यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण ।

> कार्यक्रम स्थल पर विशिष्ट अतिथियों व आगंतुकों की सुविधा हेतु व्यवस्थित प्रबन्ध किये जाने एवं सुरक्षा, वाहनों की पार्किंग व यातायात व्यवस्था हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

> कार्यक्रम स्थल पर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादे वस्त्रों में भी पुलिकर्मियों की तैनाती किये जाने के दिये गये निर्देश।

> अग्निशमन यंत्रों के साथ फायर-बिग्रेड कर्मियों व शंकुलधारा तालाब के दृष्टिगत गोताखोर व जल पुलिस के जवानों की तैनाती किये जाने हेतु दिये निर्देश।

> ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को विनम्र व सहोगात्मक व्यवहार बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा शंकुलधारा थाना भेलूपुर क्षेत्रान्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयोजक समिति के सदस्यों से वार्ता कर आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था, आयोजन स्थल की बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास मार्ग तथा

आमजन एवं वीआईपी आगंतुकों हेतु अलग-अलग पार्किंग स्थलों की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, वीआईपी व कार्यक्रम में शामिल होने वाले आंगनतुकों के वाहनों की पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में कार्यक्रम स्थल पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, अग्नि-सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन यंत्र व वाहन के साथ फायर-बिग्रेड कर्मियों की तैनाती एवं शंकुलधारा तालाब के मद्देनजगर जल पुलिस व गोताखोर की तैनाती किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) श्री एस)चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त श्री सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश पाण्डेय, सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 58 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 94 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया