प्रदेश की पहली ग्रामीण सीएचसी चोलापुर* *जहाँ सी-आर्म मशीन से आर्थोपेडिक सर्जरी शुरू*

  • Medical
  • April 29, 2025
  • 0 Comments

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में शुरू हुई ऑर्थोपेडिक सर्जरी*
जनपद वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* के निर्देशन में नित नई उचाईयों को छू रहा है| इस क्रम में सीएचसी चोलापुर को सी-आर्म मशीन की सौगात मिली है| जिससे सीएचसी चोलापुर में सी-आर्म मशीन लग जाने से आर्थोपेडिक सर्जरी शुरू हो गई है| इस हफ्ते दो मरीजों की सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। एक महिला जिनकी उम्र करीब 64 वर्ष थी जो शौचालय जाते समय गिर गई थी, जिसके कारण उनके पैर का एक कूल्हा टूट गया।

उनके परिजन इमर्जेंसी में लेकर आए जिनका एक्स-रे करने पर पता चला कि इनके कूल्हे की हड्डी के ऑपरेशन की तुरंत आवश्यकता है। मरीज की जांच करने पर खून की कमी पाई गई, उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय से ब्लड मंगा कर खून चढ़ाया गया| जिसके बाद उनके कूल्हे का ऑपरेशन करके प्लेट लगाया गया, जो पूर्ण रूप से सफल रहा अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।

दूसरा मरीज चंदवक जिला जौनपुर का रहने वाला है जिसकी बाइक का डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक्सीडेंट हो गया था| जिसके कारण उसके दाएं पैर में दो जगह और हाथ में फ्रैक्चर हो गया जिसके पैर का ऑपरेशन करके रॉड डाला गया। यह मरीज आयुष्मान का लाभार्थी है जिसके कारण इसका ऑपरेशन नि:शुल्क आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया गया। सभी ऑपरेशन अधीक्षक डॉक्टर आर.बी. यादव जो खुद हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं के द्वारा किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर जीतेंद्र यादव, पवन गौतम, अमिता कुमारी, संजय वर्मा , सुनील कनौजिया आदि मौजूद रहे।

अधीक्षक डॉक्टर आर.बी. यादव ने इसका श्रेय सीएमओ वाराणसी डॉक्टर संदीप चौधरी को दिया और बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अथक प्रयास से हमारे अस्पताल सीएचसी चोलापुर को डिजिटल एक्सरे मशीन और सी-आर्म मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिसके कारण ही आर्थोपेडिक सर्जरी की सुविधा मरीजों को मिल पा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि यह प्रदेश की पहली ग्रामीण सीएचसी है जहां पर हड्डी के ऑपरेशन की शुरुआत हुई है आने वाले समय में मरीजों को हड्डी से संबंधित हर प्रकार की सर्जरी सीएचसी चोलापुर में ही मिलेगी।

  • Related Posts

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    लत को मारो लात तभी बनेगी बात “सिगरेट का धुआं आपको नहीं, आपके अपनों की खुशियों को जलाता है।” —- डॉ. एस.के पाठक “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर…

    Read more

    ब्रेथ ईज़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर’ में अब मैक्स , दिल्ली और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ

    वाराणसी क्षेत्रीय निवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के संकल्प के साथ, ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल, रामनगर ने अपने चिकित्सा पैनल में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया