संत निरंकारी भवन, मलदहिया में हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन

  • Medical
  • April 24, 2025
  • 0 Comments

यह शिविर मानव एकता दिवस एवं निष्काम सेवा का अनुपम संकल्प*
*कुल 273 यूनिट ब्लड किया गया डोनेट, जिसमें 114 महिला तथा 159 पुरुष*
वाराणसी,
मानव एकता दिवस के तहत संत निरंकारी भवन मलदहिया में बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ वाराणसी के *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* द्वारा किया गया| इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वेच्छिक रक्तदान का उल्लास सभी मानव समाज के लिए अनुकर्णीय है। इस सेवा में आकर बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है।
*संत निरंकारी मिशन के संयोजक सिद्धार्थ सिंह* ने कहा उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर पहली बार 1986 में आयोजित किया गया था| सन 1986 से 2024 तक 8644 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं| जिसमें 14,05,177 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया है| बाबा हरदेव सिंह जी ने “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” का अमर संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का अभिन्न अंग बना दिया। यह संदेश आज भी प्रत्येक निरंकारी भक्त के हृदय में सेवा और समर्पण की प्रेरक लौ बनकर जीवंत है।
उन्होंने बताया कि प्रेम और भाईचारे की भावना को उजागर करता ‘मानव एकता दिवस’, निरंकारी मिशन द्वारा प्रति वर्ष 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाता है। यह दिन केवल पुण्य स्मरण का अवसर नहीं, अपितु मानवता, सौहार्द और एकत्व की भावनाओं का एक आत्मिक संगम है। आध्यात्मिकता ही मानव एकता को मजबूती प्रदान कर सकता है। निरंकारी मिशन का ध्येय मानव को मानव के निकट लाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाना है। इसी ध्येय से निरंकारी संत सतगुरु बाबा हरिदेव सिंह जी के आशीर्वाद से हर वर्ष यह आयोजन होता चला आ रहा है। उन्होंने श्रद्धालु भक्तजन से रक्तदान शिविर में शामिल होकर बाबा हरिदेव सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
*अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएस कनौजिया* ने बताया कि इस शिविर में कुल 273 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया, जिसमें 114 महिलाएं तथा 159 पुरुष थे| रक्तदान शिविर में सर सुंदर लाल अस्पताल ने 62 यूनिट. पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय ने 112 यूनिट और श्री शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय ने 99 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

  • Related Posts

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    लत को मारो लात तभी बनेगी बात “सिगरेट का धुआं आपको नहीं, आपके अपनों की खुशियों को जलाता है।” —- डॉ. एस.के पाठक “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर…

    Read more

    ब्रेथ ईज़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर’ में अब मैक्स , दिल्ली और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ

    वाराणसी क्षेत्रीय निवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के संकल्प के साथ, ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल, रामनगर ने अपने चिकित्सा पैनल में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया