भारत की सख्ती से बौखलाया पाकिस्तान: सिंधु नदी को लेकर बिलावल की गीदड़ भभकी – “या पानी बहेगा या खून”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंक को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान पर एक के बाद एक कड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोलियां मारी थी।

इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु नदी समझौते को रोकने समेत कई कड़े फैसले किए हैं। भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है और उसके नेता लगातार गीदड़ भभकियां दे रहे हैं। गीदड़ भभकियां देने वाले नेताओं में नया नाम अब बिलावल भुट्टो का आया है। बिलावल ने सिंधु दरिया में भारत के लोगों का खून बहाने की बात कही है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले के बाद भारत और पाक के बीच तनाव चरम पर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कह दिया है कि आतंकियों ने भारत की आत्मा का प्रहार करने का जो दुस्साहस किया है, उसको कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। अब तक बिना किसी सैन्य कार्रवाई के ही भारत ने पाकिस्तान को बिलबिलाने पर मजबूर कर दिया है। भारत के कड़े कदम के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सहयोगी बिलावल भुट्टो जरदारी ने गीदड़ भभकी दी है।
भारत द्वारा सिंधु जल संधि को एकतरफा निलंबित किए जाने से पाकिस्तान की सियासत में हड़कंप मच गया है। सिंधु नदी के किनारे सुक्कुर में एक रैली को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा है कि “या तो इस नदी में हमारा पानी बहेगा, या आपका खून।”

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य