सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई श्रमिकों की मौत

सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण विस्फोट हो गया जिससे कई श्रमिकों की मौत हो गई। यूपी, भदैनी मिरर।

शनिवार सुबह सहारनपुर देवबंद के जड़ौदा जट गांव में स्थित एक पुरानी पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को फैक्ट्री के भीतर इंसानी अंगों के चिथड़े बिखरे मिले।

प्रशासन ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। धमाके के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए देवबंद-मुजफ्फरनगर राज्यमार्ग को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घेर लिया और तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उनका भी घेराव कर लिया।

लोगों ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया और आरोप लगाया कि धमाका सुनियोजित साजिश के तहत किया गया।प्रशासन की अपील के बावजूद ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा नहीं दी गई, तो वे खुद कानून हाथ में लेने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जो धमाके की असली वजह का पता लगाएगी। फैक्ट्री के रिकॉर्ड और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य