श्री काशी विश्वनाथ महादेव का रामेश्वरम के जल से किया गया अभिषेक।

श्री काशी विश्वनाथ महादेव का रामेश्वरम के जल से अभिषेक करने की परंपरा है। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग में भी हनुमान जी द्वारा लाए गए शिवलिंग की स्थापना प्रभु श्री राम द्वारा श्री काशी विश्वनाथ महादेव के नाम से ही की गई है। रामेश्वरम में प्रथम दर्शन श्री राम द्वारा स्थापित श्री काशी विश्वनाथ महादेव का ही किया जाता है। तब से ही श्री काशी विश्वनाथ महादेव का जलाभिषेक रामेश्वरम के जल से किए जाने की परंपरा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के गोपुरम का निर्माण कराने वाले जमींदार परिवार के वंशज श्री सी आर एम अरुणाचलम द्वारा रामेश्वरम जल का कलश भेंट किया गया था।

श्री अरुणाचलम कोविलूर स्वामी के शिष्य हैं जो दक्षिण तमिलनाडु के शिवगंगा जनपद में स्थित कोविलूर मठ के प्रधान प्रमुख हैं। ध्यातव्य है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित अन्न सेवा में भोजन निर्माण का कार्य कोविलूर मठ के सहयोग से ही संपन्न किया जाता है। कोविलूर स्वामी की प्रेरणा से ही श्री अरुणाचलम द्वारा रामेश्वर जल श्री काशी विश्वेश्वर के अभिषेक हेतु भेंट किया गया।

इसी जल से भगवान विश्वनाथ का जलाभिषेक संपन्न किया गया। रामेश्वरम के सागर जल से श्री विश्वेश्वर के अभिषेक की यह परंपरा उत्तर में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से सुदूर दक्षिण के रामेश्वरम धाम तक सनातन धर्म के द्वारा संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोने का दृष्टांत भी है। यह स्वयं में स्पष्ट भी करता है कि भारत की राष्ट्रीयता सनातन धर्म से ही अभिव्यक्त एवं पुष्ट होती है।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 90 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया