Varanasi Gangrape: वाराणसी गैंगरेप मामले में पीएम मोदी की नाराजगी के बाद IPS अधिकारी पर गिरी गाज, DCP चंद्रकांत मीना हटाए गए

Varanasi Gangrape: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को वाराणसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक सामूहिक बलात्कार मामले के बारे में विस्तृत जानकारी ली थी। उन्होंने सीनियर अधिकारियों ने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा था
Varanasi Gangrape: वाराणसी गैंगरेप मामले में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की नाराजगी के बाद डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा पर कार्रवाई हुई है। DCP वरुणा चंद्रकांत मीना को वाराणसी से DGP ऑफिस, लखनऊ अटैच कर दिया गया है। गैंगरेप घटना के बाद एक बार फिर वरुणा जोन में एक मासूम के साथ छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद यह कारवाई हुई है। पीएम मोदी इस मामले में जांच को लेकर लगातार पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने 11 अप्रैल को वाराणसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक सामूहिक बलात्कार मामले के बारे में विस्तृत जानकारी ली थी। उन्होंने सीनियर अधिकारियों ने इस मामले में शामिल लोगों के खि सख्त कार्रवाई करने को कहा था।
पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा था कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके बाद अब मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। पहली कार्रवाई में DCP वरुणा ज़ोन चंद्रकांत मीणा को हटा दिया गया है। 11 अप्रैल को एक बयान में कहा गया कि वाराणसी में एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को पुलिस कमिश्नर, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई बलात्कार की घटना बयान के अनुसार, “प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।” यह मामला 19 वर्षीय युवती के साथ छह दिनों में 23 व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने का है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया, उसे विभिन्न होटलों में ले जाया गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि महिला 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ बाहर गई थी। 4 अप्रैल को जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई।अब तक 12 गिरफ्तार वाराणसी में पुलिस ने युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस ने मामले के 23 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, छावनी क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विदुष सक्सेना ने कहा, “कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कुल 23 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार कर लिया हैं पुलिस ने सभी 11नामजद और अन्य संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं!

Related Posts

चौकाघाट में दीवारगिरने की घटना में NDRF का त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ

वाराणसी। चौकाघाट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक नव-निर्माणाधीन भवन की दीवार समीप स्थित एक मकान पर गिर गई। यह स्थान एनडीआरएफ मुख्यालय, वाराणसी से लगभग…

Read more

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पुराना मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

चंदौली उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पुराना मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन और…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 12 views
उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

“विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 60 views
“विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 10 views
श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 96 views
वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 30 views
जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 13 views
संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया