वैश्यावृत्ति के प्रयोजन से नाबालिग लडकियों को बहला-फुसलाकर बेंच देने के मामले में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार को थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।



पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0070/2025 धारा 87/351(2)/143/123/137(2)/127 (2) बी0एन०एस० थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व छबिल दास निवासी मटियरा पोस्ट बलुआ थाना बलुआ सकलडिहा जिला चन्दौली के लठिया अण्डर पास के पास थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


घटना का विवरण- वादी मुकदमा प्रार्थी ने उनकी नाबालिक पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष को व एक अन्य नाबालिक लड़की उम्र 16 वर्ष को प्रतिवादीगण द्वारा बहला-फुसलाकर घर से ले जाकर लड़कियों को राजस्थान में वेश्यावृत्ति के प्रयोजन हेतु बेच देने व पूछने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना रोहनिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० दिनेश सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।

विवरण पूछताछ- अभियुक्त जितेन्द्र कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं व मेरी पत्नी दोनों मिलकर लड़कियों को बेचने का काम करते हैं और उनसे मिले पैसे से हम लोग अपना खर्च व शौक पूरा करते हैं। इसी क्रम में हमने रोहनियां थानाक्षेत्र की दो लड़कियों को उनको काम दिलाने का झाँसा देकर अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर सड़क पर लाए, जहाँ पर पहले से ही एक चारपहिया गाड़ी खड़ी थी जिसके ड्राईवर से किराए के सम्बन्ध में बात कर हम लोग दोनों लड़कियों को उसी गाड़ी में बैठाकर आगे बढ़े और कुछ दूर जाने पर हम लोगों ने एक दुकान से कोल्ड्रिंक लेकर उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर उन दोनों लड़कियो को पिला दिया जिससे दोनों लड़कियां बेहोश हो गयी। तब हम लोग उसी गाड़ी से दोनों लड़कियों को लेकर ग्राम भोजगढ़ थाना गुड़ा गौदजी जनपद झुंझुनू राजस्थान लेजा कर एक कमरे में बन्द कर दिए तथा घर वालो से पैसे लेकर हम लोग वापस बनारस आ गए थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-


जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व छबिल दास निवासी मटियरा पोस्ट बलुआ थाना बलुआ सकलडिहा जिला चन्दौली, उम्र करीब 34 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 0070/2025 धारा 87/351(2)/143/123/137(2)/127(2) बी0एन0एस0 थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।

2- मु0अ0सं0 0189/2024 धारा 120-बी/366/376/419/420 आई0पी०सी० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ़्तारी करने वाली टीम का विवरणः-

1- उ0नि0 दिनेश सिंह थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।

2- हे0का0 अमरनाथ यादव थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।

3- हे0का0 जितेन्द्र कुमार थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया