नववर्ष की पूर्व संध्या पर बिना पूर्व अनुमति आयोजन पाए जाने पर आयोजक एवं स्थल स्वामी के विरूद्ध प्रस्तावित की जाएगी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही

मनोरंजन कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त अनापत्तियां, औपचारिक्ताऐं, प्रमाण-पत्र विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन/समस्त अभिलेख अपलोड करते हुए हार्ड कापी कार्यालय में प्रस्तुत करते हुए अनुमति लेना आवश्यक*

*प्रयागराज 24 दिसम्बर*

नववर्ष की पूर्व सन्ध्या पर किसी भी सार्वनजिक स्थल, होटल, कल्ब, आडिटोरियम, खेल/स्कूल-कालेज के मैदान आदि में संगीत, गीत नृत्य, डी0जे0 आदि किसी भी प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन हेतु उत्तर प्रदेश चलचित्र (विनियमन) (संशोधन) अधिनियम के अनुसार आयोजन से पूर्व नियमानुसार जिला मजिस्ट्रेट से पूर्व अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि उक्त संशोधन अधिनियम में प्रावधानित किया गया है कि ’’कोई मनोरंजन, जिस पर कर उदग्रहणीय हो, चाहे वह कर भुगतान करने के दायित्व से मुक्त हो या न हो, जिला मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना आयोजित नहीं किया जाएगा।’’ तथा बिना पूर्व अनुमति मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर उपरोक्त संशोधन अधिनियम की धारा-8(क) की उपधारा-1 के अन्तर्गत रू0 20,000.00 अर्थदण्ड अथवा छः माह की कैद या दोनों से दण्डित किया जा सकता है।

सहायक आयुक्त, राज्य कर/प्रभारी पूर्व मनोरंजन कर कार्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समस्त सम्भावित होटल/गेस्ट हाउस/वैक्टि हाल/रेस्टोरेंट/गार्डेन/खेल व स्कूल-कालेज के मैदान के संचालकों/स्थल स्वामियांे को सूचित करते हुए निर्देशित किया जाता है कि नववर्ष की पूर्व सन्ध्या के अवसर पर संभावित कार्यक्रम की यथाविधि रूप से समस्त अनापत्तियां/औपचारिक्ताऐं/प्रमाण-पत्र सहित विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर http://up-gst.com/ entertainmenttax/ पर आवेदन/समस्त अभिलेख अपलोड करते हुए उक्त की हार्ड कापी कार्यालय सहायक आयुक्त, राज्य कर (पूर्व मनोरंजन कर कार्य), नई बिल्डिंग कमरा नं0 13, महात्मा गांधी पार्क के पास, ए0डी0एम0 नजूल कार्यालय के सामने, कलेक्ट्रेट, प्रयागराज में प्रस्तुत करते हुए अनुमति अवश्य प्राप्त करलें। अन्यथा अथवा बिना पूर्व अनुमति आयोजन पाए जाने पर आयोजक/स्थल स्वामी के विरूद्ध समस्त उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उपरोक्तानुसार कठोर दण्डात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसके लिए आयोजक/स्थल स्वामी उत्तरदायी होंगे।

  • Related Posts

    • Home
    • May 28, 2026
    • 143 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    वाराणसी। श्री आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु वाराणसी जनपद की टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी 28 मई 2026 को…

    Read more

    • Home
    • May 25, 2026
    • 35 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं। जगन्नाथ केवल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    वाराणसी के अनीष यादव का चयन जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम में, चीन में होने वाली 19वीं एशियन जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 2 views
    वाराणसी के अनीष यादव का चयन जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम में, चीन में होने वाली 19वीं एशियन जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्

    आषाढ़ अमावस्या का महत्व, व्रत कथा से जुड़ी सुख-समृद्धि की मान्यता

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 3 views
    आषाढ़ अमावस्या का महत्व, व्रत कथा से जुड़ी सुख-समृद्धि की मान्यता

    भारत-UK FTA लागू होते ही बड़ा असर, सोना-चांदी और हीरे की पहली खेप जीरो ड्यूटी पर रवाना

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 4 views
    भारत-UK FTA लागू होते ही बड़ा असर, सोना-चांदी और हीरे की पहली खेप जीरो ड्यूटी पर रवाना

    Jagannath Rath Yatra 2026: झमाझम बारिश के बीच जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पुरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दिव्य रथों के दर्शन

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 4 views
    Jagannath Rath Yatra 2026: झमाझम बारिश के बीच जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पुरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दिव्य रथों के दर्शन

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की बड़ी आर्थिक बढ़त, चीन की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 2 views
    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की बड़ी आर्थिक बढ़त, चीन की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव

    ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए ISRO का बड़ा फैसला, वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर लगेगी रोक

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 2 views
    ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए ISRO का बड़ा फैसला, वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर लगेगी रोक