वाराणसी से लेकर पूर्वांचल तक के ल‍िए इस सप्‍ताह ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, मौसम के द‍िखने वाले हैं कई रंग

  • Home
  • April 26, 2026
  • 0 Comments

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख अब तल्‍खी की ओर हो चला है। न्‍यूनतम के साथ ही अध‍िकतम पारा भी सामान्‍य से अध‍िक हो चला है। माना जा रहा है क‍ि अब रव‍िवार को मौसम व‍िभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है तो दूसरी ओर यलो अलर्ट भी है। जबक‍ि सप्‍ताह के आख‍िर में बादलों की आवाजाही का भी संकेत मौसम व‍िभाग ने द‍िया है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में वातावरण में गर्म हवाओं का रुख जारी रह सकता है। न्‍यूनतम पारा चढ़ने की वजह से आने वाले द‍िनों में रातें भी गर्म होंगी और मौसम का रुख भी तल्‍ख होगा।

रव‍िवार की सुबह से ही गर्म हवाओं का झोंका नजर आने लगा। सुबह तो कुछ राहत रही लेक‍िन दस बजे के बाद सूरज का ताप प्रभावी होने लगा और वातावरण में नमी का असर भी कम होने लगा। गर्म और शुष्‍क हवाओं का जोर वातावरण में प्रभावी बना रहा और द‍िन चढ़ने के साथ ही चलने वाली हवाओं का रुख भी लू के थपेड़ों का अहसास कराती रहीं। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में ऐसा ही रुख बना रहेगा। जबक‍ि दोपहर में गर्म हवाओं के साथ ही साफ आसमान से सूरज का ताप लोगों को झुलसाता रहा। माना जा रहा है क‍ि शाम तक मौसम का रुख यही रहेगा।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 43.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 3.2 ड‍िग्री अध‍िक दर्ज क‍िया गया। न्‍यूनतम तापमान 26.0°C रहा जो सामान्‍य से 2.1 ड‍िग्री अध‍िक दर्ज क‍िया गया। न्‍यूनतम पारा 25 ड‍िग्री को पार करने के साथ ही अब माना जा रहा है क‍ि लू के थपेड़ों के साथ ही रात का भी पारा अब चढ़ने लगा है। माना जा रहा है कि यह अब नौ से दस ड‍िग्री तक और भी चढ़ सकता है। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 17% और अध‍िकतम 51% दर्ज क‍िया गया। इसके साथ ही माह भर के भीतर पारा चढ़ने के साथ ही नौतपा का ताप भी झेलना पड़ेगा, माह भर के बाद माना जा रहा है क‍ि प्री मानसूनी पर‍िस्‍थ‍ित‍ि सक्र‍ियता के साथ मौसम में उतार चढ़ाव का दौर शुरू हो जाएगा।

आगामी 27 अप्रैल तक लू चलने के आसार

मौसम वि‍भाग के अनुसार गर्मी की तीव्रता में वृद्धि के चलते बांदा में तापमान 47.4°C तक पहुँच गया है, जो अप्रैल महीने का सर्वाधिक तापमान है। निचले क्षोभ मंडल में गर्म पछुआ हवाओं और महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई है। यही हालात बलिया, वाराणसी, गाज़ीपुर में भी उष्ण लहर की स्थिति देखी गई है। आगामी दो दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, जिससे 27 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही, प्रदेश के कुछ हिस्सों में उष्ण रात्रि की भी संभावना है। 27 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होने की उम्मीद है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। इससे तापमान में 3-5°C की गिरावट आने की संभावना है, जिससे 28 अप्रैल से लू की स्थितियों में सुधार हो सकता है। राजधानी लखनऊ में भी 26-27 अप्रैल के दौरान लू की स्थिति बनने की संभावना है। इस प्रकार, प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    • Home
    • March 16, 2026
    • 14 views
    वाराणसी: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यूपी एसआई भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    a वाराणसी। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा वाराणसी के 46 केंद्रों पर सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

    Read more

    • Home
    • December 27, 2025
    • 30 views
    सांदेसरा बंधुओं का करीब 60 हजार करोड़ कर्ज मात्र 5 हजार करोड़ में निपटा; आर्थिक भगोड़ों के लिए ‘सेटलमेंट’ के रास्ते खोल सकता है सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश!

    सांदेसरा बंधुओं का करीब 60 हजार करोड़ कर्ज मात्र 5 हजार करोड़ में निपटा; आर्थिक भगोड़ों के लिए ‘सेटलमेंट’ के रास्ते खोल सकता है सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश! सियासतसांदेसरा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    वाराणसी से लेकर पूर्वांचल तक के ल‍िए इस सप्‍ताह ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, मौसम के द‍िखने वाले हैं कई रंग

    • By admin
    • April 26, 2026
    • 3 views
    वाराणसी से लेकर पूर्वांचल तक के ल‍िए इस सप्‍ताह ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, मौसम के द‍िखने वाले हैं कई रंग

    भारत ने SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव के लिए 30 अरब (3,000 करोड़) रुपये निकालने की मंजूरी दे दी है।

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 4 views
    भारत ने SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव के लिए 30 अरब (3,000 करोड़) रुपये निकालने की मंजूरी दे दी है।

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अपने वाराणसी भ्रमण के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 3 views
    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अपने वाराणसी भ्रमण के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

    ऊर्जा_मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत_वैन का किया उद्घाटन

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 4 views
    ऊर्जा_मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत_वैन का किया उद्घाटन

    भारत के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की संस्थान की शताब्दी मना रहा हैं। एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया और प्रधानमंत्री ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 3 views
    भारत के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की संस्थान की शताब्दी मना रहा हैं। एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया और प्रधानमंत्री ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    स्टाम्प मंत्री ने 224.61 लाख रूपये लागत से होने वाले 8 सड़क नवनिर्माण कार्य का किया उद्घाटन

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 3 views
    स्टाम्प मंत्री ने 224.61 लाख रूपये लागत से होने वाले 8 सड़क नवनिर्माण कार्य का किया उद्घाटन