सुनक बोले- ब्रिटेन खतरनाक दौर से गुजर रहा:कहा- विपक्षी पार्टी चुनाव जीती तो देश की सुरक्षा को खतरा, इससे पुतिन खुश होंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को कहा कि देश इस समय सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है। UK में आम चुनाव से पहले लंदन में पॉलिसी एक्सचेंज के मंच से जनता को संबोधित करते हुए सुनक ने कहा कि दुनिया इस वक्त परमाणु जंग के बेहद करीब है। ऐसे में विपक्षी नेता दुश्मनों के सामने कमजोर साबित होंगे।

BBC के मुताबिक, सुनक ने कहा कि अगर इस साल प्रधानमंत्री के चुनाव में लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टार्मर जीतते है तो ब्रिटेन की सुरक्षा को खतरा होगा। दरअसल, हाल ही में लंदन में हुए मेयर के चुनाव में सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे एक बार फिर से जनता के बीच जाकर सपोर्ट मांग रहे हैं। ब्रिटेन में इस साल के अंत में प्रधानमंत्री के लिए चुनाव होने वाले है।

ब्रिटेन को रूस, चीन और ईरान से खतरा
सुनक ने कहा कि ब्रिटेन को इस वक्त रूस, चीन, ईरान और नॉर्थ कोरिया से खतरा है। लेबर पार्टी के नेता हमारी पार्टी की खामियां गिनाकर सत्ता में आना चाहती है। लेकिन उनके पास देश को लेकर सकारात्मक नजरिया नहीं है।

अगर स्टार्मर देश के PM बनते हैं, तो इससे रूस और पुतिन बेहद खुश होंगे। इसके बाद सुनक ने 2030 तक देश के रक्षा खर्च को GDP का 2.5% हिस्सा बनाने का वादा दोहराया। अगर स्टार्मर देश के PM बनते हैं, तो इससे रूस और पुतिन बेहद खुश होंगे।

सुनक के भाषण के बाद लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने भी स्पीच दी। उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत समझता हूं। इसलिए लेबर पार्टी पहले से ही देश की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। सुनक सरकार यह मुद्दा उठा रही है, लेकिन उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है।”

स्टार्मर ने आगे कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी ने हमारी आर्म्ड फोर्स को खोखला कर दिया है। उन्होंने हथियारों की खरीद पर अरबों रुपए बर्बाद कर दिए और फिर भी उनके पास भविष्य के लिए कोई प्लान नहीं है।

ब्रिटेन में 14 सालों से सत्ता में हैं कंजर्वेटिव पार्टी
ब्रिटेन में पिछले 14 सालों से कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता में है। ब्रिटिश मीडिया फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, ब्रिटेन में हो रहे अलग-अलग सर्वे में लेबर पार्टी बढ़त बना रही है। मार्च में आए इप्सोस पोल में सुनक को 38 रेटिंग दी गई, जो सबसे खराब रेटिंग थी।

ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स (लोअर हाउस) में कुल 650 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की जरूरत होती है। अप्रैल में YouGov के पोल में बताया गया था कि कंजर्वेटिव पार्टी को 2025 में होने वाले चुनाव में सिर्फ 155 सीटें मिलेगी, जबकि 2019 में पूर्व PM बॉरिस जॉनसन ने 365 सीटें जीती थी। वहीं, इस पोल में विपक्षी लेबर पार्टी को 403 सीटें मिलने का दावा किया गया।

  • Related Posts

    भारत ने SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव के लिए 30 अरब (3,000 करोड़) रुपये निकालने की मंजूरी दे दी है।

    भारत ने SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव के लिए 30 अरब (3,000 करोड़) रुपये निकालने की मंजूरी दे दी है। माले में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।…

    Read more

    जिले में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए- सीएमओ दोनों व्यक्ति अपने घरों पर आइसोलेशन में रह रहे हैं

    वाराणसी। जिले में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जो बीएचयू के लैब में कार्यरत थे।दोनो व्यक्तियों द्वारा देश के अन्य प्रदेशों में भ्रमण किया गया है। इस समय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया