भारत ने SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव के लिए 30 अरब (3,000 करोड़) रुपये निकालने की मंजूरी दे दी है।

भारत ने SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव के लिए 30 अरब (3,000 करोड़) रुपये निकालने की मंजूरी दे दी है। माले में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही, भारत ने अपने पड़ोसी द्वीपीय देश के लिए एक अहम फाइनेंशियल पार्टनर के तौर पर अपनी भूमिका को फिर से कन्‍फर्म किया है। बीते कुछ सालों में भारत और मालदीव के रिश्‍ते बनते-बिगड़ते रहे हैं। एक समय ऐसा आया था कि मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज्‍जू ने ‘इंडिया आउट’ का नारा लगाया था। इसका मकसद मालदीव से भारतीय सैन्‍य कर्मियों की वापसी की मांग थी। हालांकि, इस तल्‍खी को भूलकर दोनों देश दोबारा रिश्‍तों को मजबूत करने में जुट गए हैं।

रुपये उसी दिन निकाले गए जिस दिन मालदीव ने द्विपक्षीय समझौते की यूएस डॉलर/यूरो स्वैप विंडो के तहत ली गई 40 करोड़ डॉलर की स्वैप सुविधा का निपटारा किया। अक्टूबर 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के बीच यह समझौता हुआ था। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह निपटारा मालदीव सरकार की अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

  • Related Posts

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    वाराणसी संघ के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंडर-20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दिनांक 7 जून से 9 जून 2026 तक वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता, वाराणसी के प्रांगण…

    Read more

    जिले में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए- सीएमओ दोनों व्यक्ति अपने घरों पर आइसोलेशन में रह रहे हैं

    वाराणसी। जिले में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जो बीएचयू के लैब में कार्यरत थे।दोनो व्यक्तियों द्वारा देश के अन्य प्रदेशों में भ्रमण किया गया है। इस समय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 5 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 7 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 16 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 66 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 11 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 111 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन