गंगा में डूबने से बचाने वाले लोगों का सेना ने किया सम्मान, स्वच्छताकर्मियों समेत नेमी श्रद्धालुओं को बांटे पौधे किया अभिनंदन

वाराणसी प्रहलाद घाट पर नमामि गंगे ने तैराकी सीख रहे बच्चों के बीच चलाया स्वच्छता अभियान
असमय काल के गाल में समा रहें कई लोगों की दुखद मृत्यु इन दिनों काशी के गंगा घाटों पर अकसर देखने को मिलती है।गंगा में गहरे जल के जानकारी के अभाव या लापरवाही के चलते कई लोग गंगा की गोद में समा जा रहें।इनमें विशेषकर युवाओं की संख्या अधिक है।कुछ लोगों डूबने से बचाने की खबर भी सामने आती है। बचाने वालों में नाविक और कई नेमी श्रद्धालु शामिल हैं।जीवनदायनी गंगा के तट पर इन जीवन रक्षकों का सम्मान किया गया।
रविवार को प्रहलाद घाट पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई व 137 सीईटीएफ 39 गंगा टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार जगदीश चंद व नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में अभियान के बाद स्वच्छता के सजग प्रहरी केवल कुशवाहा, जान बचाने वाले मोहित व रामबाबू साहनी, नियमित गंगा आरती करवाने वाले संतोष कुमार पाठक, पंडा समाज से रामा गुरु, नगर निगम की महिला स्वच्छतकर्मी राधा को पौधे व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व गर्मी की छुट्टी में गंगा के आंचल में तैराकी सीखने वाले बच्चों से गंगा स्वच्छता विषय पर संवाद किया गया।बच्चों सहित अभिभावकों से स्वच्छ गंगा निर्मल के लिए कटिबद्ध होकर प्रयास करने को कहा गया।टीम के आह्वान पर सभी ने मिलकर घाट किनारे सफाई की।घाट की सीढ़ियों पर बिखरे साबुन शैंपू के पाउच, कपड़े, पॉलीथिन, बीयर के कैन आदि को समेटकर नगर निगम के सहयोग से निस्तारण हेतु भेजा गया।
जगदीश चंद ने कहा कि गंगा सबकी मां हैं।उनको साफ रखने की जिम्मेदारी भी सबकी है।जनजागरण करते हुए शिवम ने बताया कि घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।विकास कार्यों से रानी घाट से लेकर तेलियानाला घाट पर सुंदरता पहले से अधिक बढ़ी हैं।स्वच्छता के अभाव में सुंदरता बदरंग न हो।इसका ध्यान सभी को देना होगा।इस अवसर पर जय विश्वकर्मा, भीम सिंह, अखिलेश संदीप आदि शामिल रहें।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल