महेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर निकाली भव्य कलश यात्रा, किया बाबा विश्वनाथ का रूद्राभिषेक


गंगा तट से बाबा दरबार तक गूंजे शिव महिमा के जयघोष, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” हुए शामिल

वरिष्ठ राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा– समाज की सांस्कृतिक परंपरा व सेवा भावना अनुकरणीय

वाराणसी 04 जून। महेश्वरी समाज के वंश उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के पावन अवसर पर बुधवार को काशी में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। दशाश्वमेध घाट से प्रारंभ होकर यह यात्रा बाबा विश्वनाथ के दरबार तक पहुंची, जहां विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा रूद्राभिषेक किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं व पुरुष इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। दशाश्वमेध घाट पर सर्वप्रथम ब्राह्मणों द्वारा गंगाजल, दूध एवं पुष्प के साथ भगवान महेश की स्तुति और पूजन कराया गया। तत्पश्चात, कलश लिए समाजजन, विशेषकर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं, “हर हर महादेव”, “ॐ नमः शिवाय”, “हर हर बम बम” जैसे उद्घोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। समाज के लोग पारंपरिक पोशाकों में – पुरुष कुर्ता-पैजामा तथा महिलाएं केसरिया साड़ियों में – अत्यंत श्रद्धा भाव से बाबा के दर्शन को बढ़े।

शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि काशी और समाज सेवा में माहेश्वरी समाज की अग्रणी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि काशी की मंगलकामना और बाबा के प्रति श्रद्धा के साथ यह शोभायात्रा प्रतिवर्ष आयोजित होती है और मुझे इसमें सहभागी होने का सौभाग्य मिला, यह मेरे लिए अत्यंत भावनात्मक व आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने माहेश्वरी परिषद के प्रति आभार भी प्रकट किया। मंदिर प्रांगण में बाबा विश्वनाथ का विधिपूर्वक जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा पूजन अर्चन किया गया। शोभायात्रा में भगवान शिव के परिवार की वेशभूषा में नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करते पूजा पटवारी, कृष्ण कुमार काबरा, राकेश दरक, मनीष झवर, ऋषि आदि कलाकार आकर्षण का केंद्र बने।

माहेश्वरी परिषद के वरिष्ठ सदस्य नवरतन राठी ने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं दिया कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, राज्य मंत्री झाबर सिंह खरां, उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री रजनी तिवारी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सहित कई राजनेताओं ने माहेश्वरी समाज को महेश नवमी पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए हैं। परिषद के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने बताया कि माहेश्वरी समाज ने अपने सतत सेवा कार्यों और सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान से देश और विदेशों में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि महेश नवमी, माहेश्वरी कुल की उत्पत्ति का स्मृति पर्व है, जो समाज के आत्मगौरव और एकजुटता का प्रतीक है।

कलश शोभायात्रा का नेतृत्व माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष किशोर मुंदडा एवं मंत्री अनिल झंवर ने किया । कलश यात्रा में किशोर मुंदडा, अनिल झवर, योगेश भूराडिया, शंकरलाल सोमानी, मांगीलाल सारड़ा, जेठमल चांडक, पवन धूत, धीरज मल्ल, गिरिराज कोठारी, गौरव राठी, लोकेंद्र करवा, वरुण मूंदड़ा, कैलाश राठी, राकेश मुंदडा, नवनीत कोठारी, कविता मारू, जीतू चांडक, सोनिया मारू, अजय जाखोटिया आदि समाजजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भव्यता और श्रद्धा से परिपूर्ण इस धार्मिक आयोजन ने काशी की पावन भूमि पर शिव भक्ति और समाज एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को दी गयी जानकारी*

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे…

    Read more

    95 बटालियन CRPF स्थापना दिवस वाहिनी मुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया

    *कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी एवम बटालियन के कार्यों को याद किया,* किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव अपना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 7 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य