ऊर्जा मंत्री,ने अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये

वाराणसी। अरविन्द कुमार शर्मा ऊर्जा मंत्री, उ०प्र० शासन द्वारा दिनांक 27.05.2025 को सर्किट हाउस में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

ऊर्जा मंत्री द्वारा विगत ग्रीष्म काल में विद्युत आपूर्ति में आये व्यवधानों की जानकारी लेते हुये आगामी ग्रीष्मकाल हेतु की गयी तैयारियों तथा कार्यों की समीक्षा की गयी। मंत्री द्वारा विद्युत व्यवस्था में हुये सुधार के लिये विद्युत विभाग की प्रशंसा की गयी एवं अधिकारियों को विगत वर्ष से भी बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण स्थानों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु Multiple Source एवं RMU की स्थापना, अनुरक्षण कार्यों को बेहतर करने इत्यादि के लिये भी निर्देश दिये गये।

सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक द्वारा जनपद वाराणसी में विभिन्न योजनाओं में किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुये अवगत कराया गया कि वाराणसी में वर्तमान में कुल संयोजित भार 2152 मेगावाट है, जो वर्ष 2030 में 2976 मेगावाट होने की सम्भावना है उसी अनुसार वाराणसी में विद्युत सम्बन्धित कार्य योजना को तैयार किया जा रहा है। बिजनेस प्लान वर्ष 2023-24 में वाराणसी जनपद के अन्तर्गत उपकेन्द्रों की क्षमतावृद्धि, नये वितरण परिवर्तक एवं परिवर्तकों की क्षमतावृद्धि में समस्त प्रकार के कुल 1329 कार्य कराये जाने हेतु अनुमोदित हैं, जिसमें कुल 1326 (99.77 प्रतिशत) कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु कुल रू0 155.82 करोड़ के 1219 कार्य कराये जाने हैं, जिसमें कुल 829 कार्य वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं, शेष 384 कार्य प्रगति पर हैं तथा बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 में प्रोटेक्शन, जर्जर तार, केबिल, वी०सी०बी० एल०ए०, अर्थिंग, सी०आर०पी०, टेललेस यूनिट, एलटी ए०सी०बी०, आर0एम0यू0 आदि बदलने एवं लगाने के कुल रू0 2808.72 लाख के कार्य कराये जा रहे हैं। साथ ही वाराणसी के अनेक स्थानों की शेष ओवरहेड लाइनों को अन्डरग्राउन्ड कराया जाना है। आर0डी०एस० योजना में 448.5 करोड़ के कार्य कराये जा चुके हैं, जिसमें विभिन्न स्थानों पर खुले तारों को ए0बी0 केबल में बदलना, 11 के0वी0 एवं 33 के0वी0 लाईनों की क्षमतावृद्धि इत्यादि सम्बन्धित कार्य हुए है।

भारत सरकार द्वारा Modernization Work के अन्तर्गत लगभग रू0 1400 करोड़ स्वीकृत कराये गये हैं जिससे वाराणसी में 16 नये विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण तथा स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन में SCADA, RMU & Sectionlizer इत्यादि के कार्य कराये जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यों के पूर्ण होने पर वाराणसी शहर की विद्युत इन्फ्रा अतिसुदृढ़ हो जायेगी । रोप-वे कार्य में लाइन शिफ्टिंग व नये उपकेन्द्र निर्माण तथा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से सम्बन्धित कार्यों की जानकारी दी गयी। यह भी अवगत कराया गया कि AMISP योजना में स्मार्ट मीटर लगाये जाने का कार्य समय अवधि के अनुसार कराया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों से वाराणसी की विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी जिसपर सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत आपूर्ति में सुधार पर विभाग की प्रशंसा की गयी एवं विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिये गये।

ऊर्जा मंत्री द्वारा विद्युत व्यवस्था में हुये सुधार के लिये विद्युत विभाग की प्रशंसा की गयी एवं अधिकारियों को विगत वर्ष से भी बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण स्थानों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु Multiple Source एवं RMU की स्थापना, अनुरक्षण कार्यों को बेहतर करने इत्यादि के लिये भी निर्देश दिये गये।

अंततः ऊर्जा मंत्री द्वारा जनपद वाराणसी में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत Modernization Project के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने, आगामी योजनाओं में स्वीकृत समस्त बॉस-बल्ली से सम्बन्धित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने, उपभोक्ताओं से अच्छा एवं विनम्र व्यवहार करने एवं ग्रीष्मकाल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण, परिवर्तकों व लाईनों के समय-समय पर आवश्यक अनुरक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, शम्भु कुमार, प्रबन्ध निदेशक, पू०वि०वि०नि०लि० वाराणसी, राकेश कुमार, मुख्य अभियन्ता वाराणसी क्षेत्र – प्रथम एवं वाराणसी के समस्त अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 5 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 66 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 29 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 9 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 11 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 14 views
    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया