वाराणसी के ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट पर स्थित दशाश्वमेध प्लाज़ा के सौंदर्यीकरण का कार्य इस समय तेजी से प्रगति पर है।

वाराणसी, दशाश्वमेध प्लाज़ा का कायाकल्प कार्य प्रगति पर — जाली डिज़ाइन से निखरेगा स्वरूप*
_*वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ₹61.77 लाख की लागत से हो रहा सौंदर्यीकरण कार्य*_

वाराणसी के ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट क्षेत्र में स्थित दशाश्वमेध प्लाज़ा के सौंदर्यीकरण एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण का कार्य इस समय तेजी से प्रगति पर है।
इस परियोजना का क्रियान्वयन वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत ₹61.77 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

इस परियोजना का उद्देश्य घाट क्षेत्र को अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाना है। कार्य में मेटल जाली डिज़ाइन, भवन रंग परिवर्तन, अव्यवस्थित विज्ञापन हटाना, एवं प्रवेश क्षेत्र का सौंदर्यीकरण शामिल है।

*प्रमुख कार्य जो प्रगति पर हैं:*
– प्लाज़ा की बाहरी दीवारों को भूरे रंग से रंगने का कार्य जारी है, जिससे यह आसपास के परिदृश्य में सामंजस्य स्थापित करेगा।
– पुराने विज्ञापन बोर्डों को हटाया जा चुका है तथा निर्धारित स्थान पर नए विज्ञापन बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं।
– मेटल जाली की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है — खिड़कियों और दरवाज़ों पर जालियाँ लगाई जा रही हैं, जो न केवल सुरक्षा प्रदान करेंगी बल्कि प्राकृतिक वेंटिलेशन भी सुनिश्चित करेंगी। *इन जालियों का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा के लिए बंदर से बचाव है।*
– बालकनी की खुली जगहों को बंद करने का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है ताकि सुरक्षा में वृद्धि हो।
– प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगेगा जिसपर प्लाज़ा का नाम प्रदर्शित होगा।

डिज़ाइन की विशेषताएँ:
– इस्तेमाल हो रही MS मेटल जाली में फ्लोरल और कलश-आधारित डिज़ाइन अपनाया गया है, जो परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संयोजन है।
– रात्रि में प्रकाश व्यवस्था (lighting) भी डिजाइन का हिस्सा है, जिससे यह क्षेत्र रात के समय भी सौंदर्यपूर्ण दिखाई देगा।

यह परियोजना न केवल दशाश्वमेध घाट की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देगी, बल्कि आगंतुकों व स्थानीय लोगों को एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण भी प्रदान करेगी।
वाराणसी विकास प्राधिकरण इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में भी इसी प्रकार की योजनाओं को कार्यरूप देने हेतु प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 6 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 5 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 68 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 29 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 10 views

    • May 14, 2026
    • 11 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया