ऑनलाइन जुआ व दो एंड्रायड के आरोप में 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मोबाइल व माल फड 1250/- रूपया बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चौक कमिश्नरेट वाराणसी विमल कुमार मिश्रा की टीम द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर चौखम्भा के पास हनुमान बक्श गोस्वामी ट्रस्ट नामक दुकान पर आनलाइन जुआ खेलने व खेलाने वाले अभियुक्तगण अमित शर्मा पुत्र स्व० मुरारी लाल शर्मा, निवासी सी.के 5/31, गोला गली, थाना चौक, वाराणसी, उम्र करीब 46 वर्ष व शशिकान्त गुप्ता पुत्र स्व० अवध बिहारी प्रसाद, निवासी सी के 58/29, रेशम कटरा, थाना चौक, वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष को दिनांक 09.05.2025 समय 18.10 बजे को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से माल फड 1250/-रूपया व 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण –

मुखबिर की खास सूचना थी कि दो व्यक्ति चौखम्भा के पास हनुमान बक्श गोस्वामी ट्रस्ट नामक दुकान पर आनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आनलाइन जुआ खेल व खेला रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र थाना चौक की पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो उक्त स्थान पर 02 व्यक्ति मोबाइल लिये खड़े थे पुलिस बल को देखकर मोबाइल कुछ दूरी पर फेक दिया तथा भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस बल द्वारा पकड़कर पूछताछ की गयी तो बताया कि हम अपने मोबाइल में भाग्यलक्ष्मी नाम का ग्रुप बनाकर जुआ खेलवाते है, जो लोग ग्रुप में जुड़कर अपने-अपने मोबाइल से नम्बर बताते है यदि आनलाइन वह नम्बर निकल गया तो वे जीत जाते है। पकड़े गये अभियुक्तगण के पास से 2 अदद मोबाइल एण्ड्रायड मोबाइल व माल फड के 1250/- रुपये बरामद किया गया है। फर्द बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरणः-

2 अदद मोबाइल

माल फड के 1250/- रूपया बरामद।

नाम व पता अभियुक्तगणः-

1. अमित शर्मा पुत्र स्व० मुरारी लाल शर्मा, निवासी सी. के 5/31, गोला गली, थाना चौक, वाराणसी, उम्र करीब 46 वर्ष, 2. शशिकान्त गुप्ता पुत्र स्व० अवध बिहारी प्रसाद, निवासी सी के 58/29, रेशम कटरा, थाना चौक, वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष।

अपराध का विवरणः-

1. मु0अ0सं0-51/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

पूछताछ विवरणः- पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो बताये कि मेरा नाम व्यक्ति अमित शर्मा पुत्र स्व० मुरारी लाल शर्मा, निवासी सी. के 5/31, गोला गली, थाना चौक, वाराणसी, उम्र करीब 46 वर्ष व शशिकान्त गुप्ता पुत्र स्व० अवध बिहारी प्रसाद, निवासी सी के 58/29, रेशम कटरा, थाना चौक, वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष है। हम अपने मोबाइल में भाग्यलक्ष्मी नाम का ग्रुप का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जुआ खेलते व खेलवाते है। जो लोग ग्रुप में जुड़कर अपने-अपने मोबाइल से नम्बर बताते है यदि आनलाइन वह नम्बर निकल गया तो वे जीत जाते है। मेरे पास से जो भी रुपये बरामद हुए है वह जुए में जीते हुए रुपये है।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

01. प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

02. उ0नि0 वैभव कुमार शुक्ला थाना चौक कमिश्ररेट वाराणसी।

03. प्रशि०उ0नि0 मनीष सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

04. का0 चन्दन कुमार पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

05. का0 आनन्द कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया