भारत-पाकिस्तान में युद्ध विराम पर सहमति, अमेरिका की मध्यस्थता से बनी सहमति विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की: आज शाम 5 बजे से ज़मीन, आकाश और समुद्र में सभी सैन्य कार्रवाई बंद ।


नई दिल्ली, भदैनी मिरर। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे सैन्य तनाव और संघर्ष के बाद एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका की मध्यस्थता और कूटनीतिक प्रयासों के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमति व्यक्त की है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम की पुष्टि अमेरिका, भारत और पाकिस्तान तीनों देशों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की गई है।ट्रंप ने दी घोषणा, रातभर चली बातचीत रंग लाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं।”भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है।



भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा। – एस. जयशंकर (विदेश मंत्री, भारत सरकार )अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इस पहल की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया: “पिछले 48 घंटों में, हमने भारत और पाकिस्तान के कई वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। दोनों देश अब तटस्थ स्थल पर बातचीत के लिए भी सहमत हुए हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री शरीफ की शांति के मार्ग को अपनाने के निर्णय की सराहना करते हैं।”उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर, और एनएसए असीम मलिक से गहन वार्ताएं हुईं।पाकिस्तान की ओर से भी पुष्टि

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की कि भारत और पाकिस्तान अब तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम को लागू करेंगे। हालांकि इस युद्ध विराम को अमेरिका की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है, लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे सैन्य स्तर पर बातचीत के बाद लिया गया।डीजीएमओ स्तर की बातचीत में बनी सहमति

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि “पाकिस्तानी सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO से फोन पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि आज शाम 5 बजे से जमीन, आकाश और समुद्र में हर तरह की सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी बंद कर दी जाएगी।” इस वार्ता के बाद दोनों देशों की सेनाओं को युद्ध विराम के निर्देश तत्काल प्रभाव से दे दिए गए हैं। दोनों सेनाओं के डीजीएमओ 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से वार्ता करेंगे।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    उग्राखेड़ी, हरदा (पानीपत ) में आयोजित उग्राखेड़ी विमेंस ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 में उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया