वाराणसी: ज्ञानवापी सेपाकिस्तान को मिली खुली चुनौती, पीओके के भारत में विलय का मुसलमानों ने किया समर्थन, जुमे की नमाज में सेना के लिए हुई दुआ


वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से जुड़ी एक विशेष

पहल जुमे की नमाज में देखने को मिली, जब सैकड़ों नमाजियों ने हिन्दुस्तान की सलामती और भारतीय सेना के आत्मबल बढ़ाने के लिए दुआ मांगी। इस दौरान नमाजियों द्वारा पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक हरकतों की तीखी निंदा की गई और पीओके को भारत में मिलाने का खुला समर्थन मिला। वहीं इस मौके पर मुफ्ती-ए-बनारस सहित तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए देश की अखंडता और शांति के लिए मजबूत संदेश दिया।

हालांकि कई ऐसे भी मुसलमान (वाराणसी) रहे जिन्होंने इस मामले में चुप्पी साध राखी थी, किसी की बोलती बंद रही तो किसी ने यह तक कह दिया कि हमें इस बारे में कुछ नही पता… दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए देशभर में अलर्ट जारी है। इसी बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए वाराणसी में भी पुलिस की चौकसी नजर आई। इसी बीच जब ज्ञानवापी स्थित मस्जिद (वाराणसी) से नमाजी जुमे की नमाज को अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर आए तो उन्होंने भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव और पीओके को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी।पकिस्तान को भारतीय सेना ने दिया सही जवाब

मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल नोमानी बातिन (वाराणसी) ने कहा कि आज जुमे की नमाज के दौरान हम सभी नमाजियों ने मुल्क की तख्ती और समलत की दुवाएं की है और हमारी लोगों से यही अपील रही है कि मुल्क का अमन चैन कायम रहे। ज्ञानवापी (वाराणसी) से पकिस्तान को क्या संदेश दिया जा रहा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान ही नही, दहशत गर्दाना में जो भी मुल्क हो उनसे यही कहूँगा कि ऐसी नापाक और गन्दी हरकतें करना बंद करें।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कोई भी काम ना करे जिससे हमारे मुल्क के लोगों के जानमाल का नुक्सान और उसका अमन चैन छीने। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और अपने मुल्क को बचाने के लिए हम भी पूरी ताकत रखते है। सेना द्वारा पाकिस्तान को एकदम सही जावाब दिया जा रहा है और हम सेना को इसके लिए बहुत बधाई देते हैं।पाक को उसकी औकात दिखाने का आ गया समय

वहीं एक अन्य नमाजी का कहना रहा कि पकिस्तान को उसकी औकात इस बार दिखा देनी है। बहुत दिनों से वह हमारे देश में पाकिस्तान ने खलफषाद मचा रखा है, अब उसको जवाब देने की बारी आ गई है। हर एक तरीके से उनको समझाना चाहिए। देश का हर एक मुसलमान, सभी लोग एक साथ है और अब उनको नेस्तनाबूद करने का काम किया जायेगा। पीओके लेने की बात पर उन्होंने कहा कि पीओके बिलकुल ले लेना चाहिए। आखिर कब तक हमलोग रोजाना ये बवाल झेलेंगे। कब तक सभी की जान जाएगी, इसके लिए भारत के सैनिक करार जवाब दे रहे हैं और अब पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि हिन्दुस्तान को मुसलमान उनको देखना पसंद नही करता।भारत के सैनिक करार जवाब दे रहे हैं और अब पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि हिन्दुस्तान को मुसलमान उनको देखना पसंद नही करता।

नमाजी शकील अहमद ‘जादूगर’ ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है लेकिन पकिस्तान ने उसकी शांति भंग की और भारत ने जो जवाबी कार्रवाई की है वह बहुत सराहनीय। अगर पाकिस्तान अपने गलत हरकतों से बाज नहीं आएगा तो भारत उसे और तगड़ा जवाब देगा। पूरी दुनिया और हम सभी काशीवासी (वाराणसी) लोग भारत के साथ, सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े है।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया