उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-4 की प्रवर्तन टीम द्वारा भू-अर्जन योजना व कब्जा प्राप्त भूमि पर अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।*

वार्ड- (नगवां/ भेलूपुर) के अन्तर्गत शोएब अंसारी व अन्य द्वारा रविन्द्रपुरी कॉलोनी के प्लाट नं0-139ए, आराजी सं०-मि०जु०-981, मौजा-भदैनी, परगना-देहात अमानत, तहसील सदर, जिला-वाराणसी में लगभग 442.45 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप बेसमेन्ट के निर्माण हेतु पीलर आदि का निर्माण किया गया थाl उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार “Bhelupur Housing and General Development Scheme” के अन्तर्गत भू-अर्जन योजना व कब्जा प्राप्त भूमि है। उक्त के आधार पर मो० शोएब अन्सारी द्वारा कराये गये अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण आदेश दिनांक 19.11.2022 पारित किया जा चुका है तथा इस भूमि पर निर्माण की अनुमति हेतु प्रस्तुत प्रत्यावेदन को प्रश्नगत भूमि प्राधिकरण की योजना के अन्तर्गत कब्जा प्राप्त होने के कारण एवं एच०एफ०एल० की सीमा के अन्तर्गत होने के कारण दिनांक 09.04.2025 को निरस्त किया जा चुका था। उक्त अवैध निर्माण के विरुद्ध आज दिनांक 08.05.2025 को ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।

मौके पर जोनल अधिकारी संजीव कुमार ,अवर अभियंता सोनू कुमार प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे।

(उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य