भारत-पाकिस्तान तनाव पर सामने आया चीन का बयान, हालात को लेकर कही ये बड़ी बात

भारत-पाकिस्तान तनाव पर सामने आया चीन का बयान, हालात को लेकर कही ये बड़ी बात

भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन का बयान सामने आया है और चीन ने मौजूदा हालत पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि दोनों ही देश उसके पड़ोसी हैं।चीन ने मौजूदा हालत पर चिंता जाहिर की
बीजिंग: भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन का बड़ा बयान सामने आया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कल कहा, “हमने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही स्थिति पर कल चीन की स्थिति साझा की है। चीन मौजूदा घटनाक्रमों से चिंतित है। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे। वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं।”

जियान ने कहा, “चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने, शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह करते हैं जो स्थिति को और जटिल बना सकती है। हम मौजूदा तनाव को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए बाकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।”

भारत और पाकिस्तान के बीच चरम पर तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच चरम पर तनाव चल रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग भी मारे गए थे।

भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और भारत के खिलाफ ड्रोन, मिसाइल हमले शुरू कर दिए। हालांकि भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है और उसने पाकिस्तान के ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान ने एलओसी पर भी भीषण गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है, उसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा है और पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने लोन के लिए गिड़गिड़ा रहा है। पाकिस्तान ने खुद माना है कि भारत की कार्रवाई से उसे काफी नुकसान पहुंचा है।

  • Related Posts

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘सांस्कृतिक शौर्य संगम’

    शौर्य और संस्कृति का अनूठा संगम! प्रयागराज आज तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया