जिलाधिकारी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया*

*कैंपस की बाउंड्रीवॉल के कार्यों में हो रही देरी को लेकर ठेकेदार को फटकार लगायी*

*मैनपावर बढ़ाकर कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश*

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक प्रगति की जानकारी ली और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कैंपस की बाउंड्रीवॉल के कार्यों में हो रही देरी को लेकर ठेकेदार को फटकार लगायी और कहा कि कार्य शीघ्र पूर्ण करायें। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड-भदोही के अभियंता को निगरानी करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को सीवरलाइन और पुराने गेस्ट हाउस (शताब्दी भवन) मरम्मत व अन्य कार्यों में मैन पावर बढ़ाकर तेजी से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने सरस्वती भवन (ग्रन्थालय) के मरम्मत और रेनोवेशन के कार्यों में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें संयोजित पांडुलिपियों को कोई क्षति न हो इसका ध्यान रखा जाए। कैंपस में बनने वाले ओपन मंच को डिजाइन/ड्राइंग के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत करवाया गया और बताया गया कि इससे संबंधित पत्र विश्वविद्यालय स्तर पर अप्रूवल के लिए भेजा गया है जिसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा वीसी बिहारी लाल शर्मा से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने डिजाइन के आधार ओपन मंच पर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नए निर्माणाधीन वीवीआईपी गेस्ट हाउस के फाउंडेशन के कार्यो को भी देखा। अंत में विश्वविद्यालय के वीसी द्वारा कूड़े और सड़क के कार्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया जिसका जिलाधिकारी द्वारा समाधान का आश्वासन दिया गया।

निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा, कुलसचिव समेत कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया