जनकल्याण एवं विश्वशांति के संकल्प के साथ त्रिवेणी संगम के पावन जल से श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक सम्पन्न हुआ I*



काशी विश्वनाथ धाम में मध्यान भोग आरती के पश्चात् जनकल्याण एवं विश्वशांति के पवित्र संकल्प के साथ त्रिवेणी संगम के पावन जल से बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधिपूर्वक जलाभिषेक सम्पन्न हुआ।
महाकुंभ-2025 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा स्थापित शिविर के संचालन में सहयोगी रहे श्री कुलदीप नारायण पाण्डेय, श्री मनोज उपाध्याय एवं श्री रमेश चन्द्र ओझा आज संगम त्रिवेणी का जल ले कर धाम में आए। इनके द्वारा अवगत कराया गया कि हाल ही में पहलगाम में घटित अमानवीय आतंकी कृत्य के प्रतिकार हेतु यह जलाभिषेक करना चाहते हैं।

इनके द्वारा अनुरोध किया गया कि बर्बर धार्मिक आक्रमण के विरुद्ध सशक्त सनातन प्रतिवाद के लिए राष्ट्र के राजनैतिक नेतृत्व की दृष्टा एवं सैन्य शौर्य में अभिवृद्धि हेतु त्रिवेणी संगम के जल से श्री विश्वेश्वर का अभिषेक करना चाहते हैं। उपस्थित तीनों श्रद्धालुओं द्वारा महाकुंभ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिविर में दिए गए विशिष्ट सेवा योगदान के दृष्टिगत न्यास द्वारा सहर्ष यह मांग स्वीकार की गई तथा आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

राष्ट्र की सुरक्षा, सनातन धर्म की अस्मिता एवं गौरव की पुनः स्थापना तथा उसके संरक्षण हेतु संगम से लाए गए पवित्र जल से आगत तीनों श्रद्धालुओं भगवान विश्वनाथ का जलाभिषेक सम्पन्न हुआ। तीनों श्रद्धालुओं के विशेष अनुरोध पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भी उनके साथ आयोजन में प्रतिभाग किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास श्रद्धालुओं के इन सनातन राष्ट्र प्रेम की भावनाओं की भूरि भूरि प्रशंसा करता है। देश की सीमाओं में सनातन नागरिक अपनी भावनाओं का ऐसा रचनात्मक प्रकटीकरण करते हुए आपसी सद्भाव एवं बंधुत्व बनाए रहें तथा हमारे सशस्त्र बल बर्बर आतंकियों को हमारे धर्म के शौर्य से परिचित कराते रहें यही कामना है। श्री काशी विश्वनाथ महादेव हमें आत्मबल, साहस, शौर्य एवं एकता का भाव दें, इस प्रार्थना के साथ यह आयोजन मंत्रोच्चार सहित संपन्न हुआ।
*II श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम II*

  • Related Posts

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘सांस्कृतिक शौर्य संगम’

    शौर्य और संस्कृति का अनूठा संगम! प्रयागराज आज तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया