कड़ी धूप में भी नहीं डिगा आस्था का जज़्बा, साईं बाबा के भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

भक्तों का जोश और आस्था देखने लायक थी — ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजनों की सुमधुर लहरियाँ और श्रद्धालुओं का जोशीला नृत्य वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस शोभयात्रा के साथ मंदिर में पिछले चार दिनों से जारी धार्मिक आयोजनों का समापन हुआ। आयोजक और भक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मंदिर में बीते दिनों साईं सत्संग, रुद्राभिषेक, सुगंधित हवन, दीपदान और भजन संध्या जैसे अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।

गुरुवार को पालकी जैसे ही मंदिर परिसर से निकली, श्रद्धालुओं का हुजूम बाबा की एक झलक पाने और सेवा में जुड़ने उमड़ पड़ा। यात्रा सिगरा से चलकर महमूरगंज होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, तो कहीं शीतल जल व शरबत की सेवा लगाई गई।

रथ पर सवार साईं बाबा की प्रतिमा को सुंदर पुष्पों से सजाया गया था और भक्त उन्हें झूमते-गाते आगे बढ़ा रहे थे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों तक ने शोभयात्रा में उत्साह से भाग लिया। हर भक्त की आंखों में आस्था और दिल में बाबा के प्रति अटूट विश्वास साफ झलक रहा था।अब दिनभर भंडारा चलेगा

भव्य पालकी शोभयात्रा के समापन के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें सैकड़ों भक्तों के भोजन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन प्रेमपूर्वक परोसा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भी भव्यता से किया जाएगा।

श्रद्धा और सबुरी का सजीव उदाहरण

यह आयोजन बाबा साईंनाथ के उन उपदेशों का प्रतीक रहा, जिनमें उन्होंने ‘श्रद्धा और सबुरी’ को जीवन का मूल मंत्र बताया।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया