ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन निम्नवत किया जायेगा।

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05113/05114 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 14 मई से 16 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 15 मई से 17 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05113 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 मई से 16 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से 15.45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 15.57 बजे, मशरख से 16.47 बजे, दिघवा दुबौली से 17.19 बजे, थावे से 18.50 बजे, तमकुही रोड से 19.22 बजे, पडरौना से 19.55 बजे, कप्तानगंज से 21.20 बजे, गोरखपुर से 22.40 बजे, खलीलाबाद से 23.16 बजे, बस्ती से 23.44 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.10 बजे, बुढ़वल से 03.03 बजे, सीतापुर से 04.55 बजे, शाहजहाँपुर से 07.02 बजे, बरेली से 08.00 बजे तथा मुरादाबाद से 10.00 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.25 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05114 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई से 17 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 16.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 19.00 बजे, बरेली से 21.10 बजे, शाहजहाँपुर से 22.42 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 01.10 बजे, बुढ़वल से 03.17 बजे, गोंडा से 04.20 बजे, बस्ती से 05.50 बजे, खलीलाबाद से 06.27 बजे, गोरखपुर से 07.20 बजे, कप्तानगंज से 08.17 बजे, पडरौना से 08.57 बजे, तमकुही रोड से 09.32 बजे, थावे से 10.45 बजे, दिघवा दुबौली से 11.42 बजे, मशरख से 12.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 13.20 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया