*गोल्फ कार्ट का लोकार्पण बीएलडब्ल्यू महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ किया गया* *बुजुर्ग गोल्फ खिलाड़ियों के लिए वरदान बनी आधुनिक सुविधा*


बीएलडब्ल्यू गोल्फ क्लब को रविवार को एक नई सौगात मिली, जब क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं ख्यातिप्राप्त गोल्फ खिलाड़ी अरुण कुमार सिंह उर्फ भाई जी ने एक अत्याधुनिक गोल्फ कार्ट क्लब को भेंट की। इस उपयोगी पहल से खासतौर पर बुजुर्ग और वरिष्ठ खिलाड़ियों को मैदान में आने-जाने में अत्यंत सहूलियत मिलेगी, जिससे उनकी सक्रियता और खेल के प्रति लगाव को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

अरुण कुमार सिंह, जिन्होंने 2017 और 2023 में “होल इन वन” जैसी दुर्लभ उपलब्धि अपने नाम की है, बीएलडब्ल्यू गोल्फ क्लब के लोकप्रिय एवं प्रेरणास्रोत सदस्य रहे हैं। उनका यह योगदान न केवल क्लब के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है, कि वे खेल को सुविधाजनक और समावेशी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
गोल्फ कार्ट का विधिवत पूजन एवं लोकार्पण बीएलडब्ल्यू के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर बरेका खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव, महासचिव एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) सुनील कुमार, गोल्फ कैप्टन शिशिर त्यागी, मुख्य यांत्रिक सर्विस इंजीनियर नीरज जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर,इलेक्ट्रिकल अनुराग गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधन अमित वर्मा,उप महाप्रबंधक अनुज कटियार, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी बहादुर प्रसाद, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहित अनेक गणमान्य अधिकारी और गोल्फ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इस मौके पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बरेका गोल्फ क्लब परिवार की ओर से अरुण कुमार सिंह को उनके इस प्रेरणादायी एवं सराहनीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है,कि वरिष्ठ गोल्फ खिलाड़ी प्रदीप बाबा माधोक द्वारा भी पूर्व में दो गोल्फ कार्ड बी एल डबल्यू गोल्फ क्लब को दिया जा चुका है।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया