*स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ द्वार ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर के अंतर्गत जल सेवा अभियान*

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन पर गर्मी की तपन को देखते हुए यात्रियों को पेय जल उपलब्ध कराकर उनकी प्यास बुझाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर का आयोजन किया गया ।

इस दौरान बनारस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी से सम्बद्ध श्रीराम बाजपेई ग्रुप एवं वीर कुंवर सिंह ग्रुप के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी में जल सेवा अभियान चलाकर प्यासे रेल यात्रियों की प्यास बुझाई ।

इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी से सम्बद्ध श्रीराम बाजपेई ग्रुप एवं वीर कुंवर सिंह ग्रुप के सदस्यों द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों के सामान्य कोच में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के सहायतार्थ जल सेवा अभियान के अंतर्गत शीतल पानी पिलाकर सैकड़ो यात्रियों की प्यास बुझाई गई ।

स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ की इस प्रयास की रेल यात्रियों एवं कमर्चारियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा और सराहना भी मिली।
इस अभियान में स्काउट सदस्यों मे सर्वश्री आकाश, हिमांशु भारद्वाज, विशाल पटेल, रामचंद्र सिंह यादव (वीर कुंवर सिंह ग्रुप ), धर्मवीर, दीपक पासवान, नितेश एवं शिवानन्द ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और अपनी सेवा भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस पुनीत कार्य में बनारस स्टेशन पर कार्यरत मंडल वाणिज्य निरीक्षक संजीत कुमार, उप.मुख्य टिकट निरीक्षक अमित कुमार एवं वाणिज्य कर्मचारी संदीप मिश्रा का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया