ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत गोमती ज़ोन पुलिस का सघन अभियान, 79 वाहन सीज।



वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत आपराधिक दृष्टिकोण से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के नेतृत्व में सम्पूर्ण गोमती जोन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना मिर्जामुराद क्षेत्र में डीसीपी गोमती ने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यवाही करवाई। विशेष रूप से ऐसे वाहनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सघन चेकिंग की गई, जिनकी नंबर प्लेट टूटी हुई या पूर्णतः अनुपस्थित पाई गई, क्योंकि देखा गया है कि अधिकतर आपराधिक घटनाएं ऐसे ही वाहनों के माध्यम से अंजाम दी जाती हैं। इस दृष्टि से आज बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान गोमती ज़ोन के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन चेकिंग की गई।

इस चेकिंग अभियान में: •
– 79 वाहनों को सीज किया गया, जिनके पास वैध दस्तावेज़ नहीं थे या फिर उनकी नंबर प्लेटें टूटी हुई अथवा गायब पाई गईं।
– 1352 से अधिक वाहनों की जांच की गई।
• 106 वाहनों का 2,38,500/- रुपये का चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किया गया।
• अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु पूछताछ और सत्यापन भी किया गया।

इस प्रकार के अभियानों का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

पुलिस विभाग सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज़ (ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस आदि) सदैव साथ रखें तथा वाहन की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुसार रखें।
ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।

  • Related Posts

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘सांस्कृतिक शौर्य संगम’

    शौर्य और संस्कृति का अनूठा संगम! प्रयागराज आज तीर्थराज प्रयाग के अरैल घाट पर भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान द्वारा संयुक्त रूप से ‘नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया