अपर पुलिस आयुक्त,कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जुमा की नमाज के अवसर पर शिया-सुन्नी के विवादित/अति-संवेदनशील स्थल का निरीक्षण किया गया।

डा0 एस् चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जुमा की नमाज के अवसर पर शिया-सुन्नी के विवादित/अति-संवेदनशील स्थल दोषीपुरा का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

उक्त दोषीपुरा में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पायी गयी कमियों के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज, थाना प्रभारी जैतपुरा व प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट वाराणसी को कठोर दिशा-निर्देश दिये गये एवं दोषीपुरा सशस्त्र गार्द को चेक करने पर दोषीपुरा सशस्त्र गार्द में सुरक्षा-व्यवस्था के निमित्त तैनात पुलिस कर्मियों में अनुपस्थित पाये जाने पर पुलिस कर्मियों की अनुपस्थिति के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट वाराणसी में तस्करा रपट गैरहाजिरी अंकित करायी गयी तथा धनेसरा चौराहा से गोलगड्डा होकर वाराणसी सिटी स्टेशन व दोषीपुरा तक व आस-पास केे अति-संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त करते हुये निरीक्षण किया गया।

उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान बेतरतीब खडे वाहनो/अतिक्रमण के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित चौकी प्रभारी को कठोरता पूर्वक विधिक कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण मुक्त किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी मय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य