रोहनिया विधायक ने नव विवाहित जोड़ो को प्रमाण पत्र के साथ दिया उपहार, वाराणसी,आराजी लाइन में हुआ आयोजन सामूहिक विवाह में 46 जोड़े वर वधुओं ने लिए सात फेरे

राजातालाब, वाराणसी।आराजी लाइन ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक शादी में ब्राह्मण द्वारा हवन पूजन व वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो से आए हुए 46 जोड़े वर बधुओं ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाई। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल व प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने नव विवाहित वर बधुओं को प्रमाण पत्र के साथ आशीर्वाद देते हुए चांदी का पायल ,बिछिया, डिनर सेट बर्तन, सूट का कपड़ा,साड़ी, ट्रॉली बैग, दीवाल घड़ी ,श्रृंगार दान इत्यादि कन्यादान का सामग्री उपहार के रूप में भेंट किया।

एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक नवविवाहित कन्या के खाते में 35 हजार रुपया अनुदान के रूप में भेजा जाएगा। बारात के रूप में आये वर वधू पक्ष के लोगों को भोजन ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीडियो सुरेंद्र सिंह यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस पटेल,एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार सिंह, जेई एमआई वंशराज यादव ,रामशरण यादव, संजीव सिंह, शिवपूजन सिंह, अशोक पटेल, संजीव कश्यप, सत्ये सिंह, राजेंद्र प्रसाद पटेल, विनोद पटेल, गोविंद पटेल ,श्यामबली पटेल इत्यादि लोग शामिल रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 90 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया