सीएचसी चौकाघाट में दूरबीन विधि से सर्जरी प्रारंभ गाल ब्लैडर का किया गया सफल आपरेशन

जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगातार चिकित्सकीय सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसी के तहत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारनाथ में डॉ आरवी सिंह एवं चौकाघाट में तैनात सर्जन डॉ राजीव रंजन के द्वारा दूरबीन विधि से सर्जरी की जा रही है।

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौकाघाट पर 65 वर्षीय एक महिला के पित्ताशय में पथरी का दूरबीन विधि से आपरेशन कर जान बचाई गई। मरीज को न सिर्फ अपने नजदीकी सेंटर पर लाभ मिला बल्कि अत्यधिक रुपये खर्च करने से भी बच गईं, इसकी जानकारी *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* ने दी।

*सीएमओ* ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी में पेट पर छोटे चीरे लगाए जाते हैं और पित्ताशय तक पहुंचने और निकालने के लिए बारीक सर्जिकल उपकरणों का उपयोग किया जाता है, इस प्रक्रिया से पित्ताशय को बाहर निकाल दिया जाता है। लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी एक न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी तकनीक का उपयोग करती है,

जिसमें केवल लगभग आधा से एक सेन्टीमीटर के छोटे चीरे लगाए जाते हैं, जिससे सर्जिकल घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं, रक्त कम निकलता है तथा दर्द भी कम होता है । मरीज को केवल एक से दो दिन अस्पताल में रहने की आवश्यकता होती है। उन्होंने ने यह भी कहा कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट शहर के मध्य घनी आबादी के बीच स्थित है जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। इस सीएचसी पर सीजेरियन प्रसव की सुविधा के साथ-साथ सामान्य आपरेशन (जनरल सर्जरी) की सेवाएं लगातार दी जा रही हैं।
*अधीक्षक डॉ फाल्गुनी गुप्ता* ने बताया कि गाल ब्लैडर स्टोन की नि:शुल्क सफल सर्जरी की गई। महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। सर्जरी टीम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ राजीव रंजन, निश्चेतक डॉ डॉली रानी, डॉ दीपेश, स्टाफ नर्स लीलावती और चन्दा शामिल रहीं। अस्पताल में और अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएंगी, जिससे आगे मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 94 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया