हेमंत के हत्यारे को फांसी दो…’: वाराणसी में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी बनारस में छात्र की हत्या के खिलाफ सिराथू विधायक धरने पर बैठीं।

वाराणसी में छात्र हेमंत सिंह पटेल की हत्या मामले को लेकर शनिवार की दोपहर अपना दल कमेरावादी के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय के लिए निकले। उनके साथ सिरातू विधानसभा से विधायक पल्लवी पटेल भी माैजूद रहीं।

शिवपुर थाना क्षेत्र के नटिनियादाई स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में इंटर के छात्र हेमंत पटेल की गोली मारकर हत्या के मामले में वह शुक्रवार को वाराणसी पहुंची थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में हत्यारोपितों को भाजपा का संरक्षण मिलने और पुलिस प्रशासन पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया था।खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

उन्होंने इस मामले में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि जीरो टॉलरेंस का दावा फुस्स हो चुका है। भाजपा का चरित्र जनता जान चुकी है। कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है और यहां के नागरिक अब अपने ही देश में सुरक्षित नही रह गये हैं। बढ़ते अपराध,

अपराधियों को सत्ता का संरक्षण और हेमंत पटेल हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच आदि की मांग को लेकर वह कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के संसदीय कार्यालय ज्ञापन देने जा रही थी। फोर्स ने उन्हें गुरूधाम चौराहे पर रोका तो वह धरने पर बैठ गई। विधायक को रोके जाने से कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त रोष व्याप्त हो गया। वह भाजपा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। ज्ञापन देने पीएम के संसदीय कार्यालय जाने से रोके जाने से नाराज सिराथू विधायक पल्लवी पटेल कार्यालय तक जाने की जिद पर अड़ गई। उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़कर जाने का प्रयास किया, लेकिन रोक दिया गया। इससे नाराज होकर वह धरने पर बैठ गईं। विधायक के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गयी। मौके पर अधिकारी समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर डीसीपी काशी जोन पहुंचे।इस बीच कार्यकर्ताओं को समझाने और उनसे बातचीत करने के लिए एडीएम सिटी आलोक वर्मा भी माैके पर पहुंच गए।

अपना दल कमेरावादी की ओर से पीएम के संसदीय कार्यालय को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि अपना दल कमेरावादी, वाराणसी ईकाई 22 अप्रैल शिवपुर के खुशहाल नगर कॉलोनी में अधिवक्ता पुत्र एवं छात्र हेमंत सिंह पटेल के हत्या प्रकरण में निम्रलिखित मांग करता है।
1. अधिवक्ता पुत्र और छात्र हेमंत सिंह पटेल की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता विद्यालय प्रबंधक रामबहादुर सिंह समेत अन्य सभी सूत्रधार दोषियों को गिरफ्तार किया जाय।
2. विद्यालय में हत्या जैसी संगीन घटना कारित करने वाले शिक्षण संस्थान ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, नटीनियादाई, वाराणसी की समस्त मान्यताएं रद्द करते हुए सील किया जाय।
3. पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए आर्थिक सहायता / मुआवजा तत्काल दिया जाय।
4. पूरे प्रकरण की विवेचना किसी राजपत्रित अधिकारी के देखरेख में निष्पक्ष तरीके से कराई जाय।
5. आरोपितों को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया जाय।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 11 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 56 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 9 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 94 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया