भीषण गर्मी को देखते हुये नगर निगम ने बाईस स्थानों पर की पेयजल ‘‘प्याउ’’ की व्यवस्था

नगर निगम, वाराणसी ने भीषण गर्मी को देखते हुये आम नागरिकों को सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कमर कस ली है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में बाईस स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था विगत दिनों से ही चालू करा दी गयी है तथा कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।

नगर निगम द्वारा लक्सा थाने के सामने, रत्नाकर पार्क, आनन्द बाग पार्क, रविदास गेट लंका, मैदागिन, शहरद उद्यान पूर्वी द्वार के बगल में, नगर निगम गेट के पास, शहीद उधम सिंह आईलैण्ड गिरजाघर, गुरूधाम चौराहा स्कान मन्दिर के पास, कचहरी बनारस क्लब के पास, पाण्डेयपुर हनुमान मंदिर के पास, मछोदरी पार्क, तेलियाबाग तिराहा, रामकटोरा चौराहा, गुलाबबाग सिगरा थाना के सामने, हरिश्चन्द्र घाट, अस्सी घाट, शीतला घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, नमोघाट एवं भैसासुर घाट पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी है। उद्यान अधीक्षक डा0 बी0के0 सिंह द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में गर्मी को देखते हुये अन्य स्थानों पर भी शीतल पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा महाप्रबन्धक जलकल को निर्देशित किया गया है कि नगर के सभी पम्प पूर्ण क्षमता से चलाये जायें, जिससे किसी भी क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत न होने पाये।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 59 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया