मुंबई के बाबुलनाथ महादेव मंदिर में स्थापित श्री काशी विश्वनाथ का रामेश्वरम के जल से अभिषेक

मुंबई में बाबुलनाथ महादेव मंदिर में भी श्री काशी विश्वनाथ महादेव विग्रह दशकों पूर्व से स्थापित हैं। नवंबर 2024 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण ने बाबुलनाथ महादेव के दर्शन किए थे। उस समय मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने मंदिर में श्री काशी विश्वनाथ महादेव विग्रह को स्थापित देखने पर यह जिज्ञासा प्रकट की थी कि क्या इनका रामेश्वरम के जल से अभिषेक किया गया है? ध्यातव्य है कि श्री काशी विश्वनाथ महादेव का रामेश्वरम के जल से अभिषेक करने की परंपरा है। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग में भी हनुमान जी द्वारा लिए गए शिवलिंग की स्थापना प्रभु श्री राम द्वारा की गई है। रामेश्वरम में प्रथम दर्शन श्री काशी विश्वनाथ महादेव का ही किया जाता है। तब से ही श्री काशी विश्वनाथ महादेव का जलाभिषेक रामेश्वरम के जल से किए जाने की परंपरा है। बाबुलनाथ महादेव मंदिर में स्थापित श्री काशी विश्वनाथ महादेव विग्रह का अभिषेक अब तक रामेश्वरम के जल से नहीं किया गया था। यह ज्ञात होने पर माह नवंबर 2024 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने यह संकल्प लिया था कि वह स्वयं रामेश्वरम के जल से अभिषेक कर यह शेष रह गया कार्य पूर्ण करेंगे। आज 24 अप्रैल 2025 को विरुथनी एकादशी के पावन अवसर पर यह पुण्य कार्य संपन्न किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आज रामेश्वरम का जल ले कर बाबुलनाथ महादेव मंदिर में आए और बाबुलनाथ मंदिर न्यास से समन्वय कर यह धार्मिक आचार विधि विधान पूर्वक संपन्न किया गया। इस प्रयोजन से रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग धाम से रामेश्वरम मंदिर के जमीनदार परिवार के प्रतिनिधि श्री सी आर एम अरुणाचलम द्वारा चेन्नई से रामेश्वरम पहुंच कर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को रामेश्वरम जल का कलश भेंट किया गया था। इसी जल से आज का जलाभिषेक संपन्न किया गया। यह आयोजन उत्तर में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से सुदूर दक्षिण के रामेश्वरम धाम का जल ले कर मुंबई के बाबुलनाथ महादेव मंदिर में स्थापित श्री काशी विश्वनाथ महादेव विग्रह के जलाभिषेक के आयोजन से सनातन धर्म के द्वारा संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय एकता का सूत्र भी परिलक्षित हुआ। यह स्वयं में स्पष्ट भी करता है कि भारत की राष्ट्रीयता सनातन धर्म से ही अभिव्यक्त एवं पुष्ट होती है।
।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।

Related Posts

काशी नवरात्रि प्रथम दर्शन ~ माँ शैलपुत्री 🚩 मैं लगा श्रद्धालुगण रात से लंबी कतार

वाराणसी बृहस्पतिवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। नवरात्र के पहले दिन देवी मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रों में देशभर के…

Read more

श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति वाराणसी के तत्वाधान में आज हिंदू नव वर्ष व नवरात्रि के प्रथम दिवस से 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी का शुभारंभ

श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति वाराणसी के तत्वाधान में आज हिंदू नव वर्ष व नवरात्रि के प्रथम दिवस से 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 9 views
उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य