ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच प्रशासन और विद्युत टी.आर.डी के बीच और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया ।

शानदार बल्लेबाजी के बदौलत प्रशासन विभाग एवं कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत इंजीनियरिंग विभाग सेमिफाइनल में पहुँचा
वाराणसी 17 अप्रैल, 2025; मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेंद्र पाल के नेतृत्व में मंडल क्रीड़ा स्थल पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच प्रशासन और विद्युत टी.आर.डी के बीच और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया ।
प्रथम पाली के मैच में पहले बैटिंग करते हुए विद्युत टी.आर.डी की पूरी टीम 15.4 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई । टी.आर.डी की तरफ से वरुण राय ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुये 32 बाल पर आठ चौके और छह छक्कों की मदद से 78 रन बनाए । राजकुमार ने 18 बाल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन तथा आनंद ने 11 बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए । प्रशासन की तरफ से असलम ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बालेन्द्र पाल ने दो ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए, पवन को दो और वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह को एक विकेट प्राप्त हुआ । 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई प्रशासन की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । प्रशासन की तरफ से असलम ने 25 बाल पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन तथा प्रमोद राय ने 25 बाल पर चार चौके और एक छक्के वजह से 36 रन बनाए, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकार बालेंद्र पाल ने 16 बाल पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए । विद्युत टी.आर.डी की तरफ से नीरज ने चार ओवर 29 रन देकर तीन विकेट लिया मिथुन और अनिल को तीन एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । प्रशासन के असलम परवेज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । .
इसी क्रम में आज का दूसरी पाली में चौथा क्वार्टर फाइनल मैच रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया । पहले बैटिंग करते हुए आर.पी.एफ की पूरी टीम 19.3 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई । आर.पी.एफ की तरफ से अवनीश ने 20 बाल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन, जावेद ने 26 बाल पर दो चौके की मदद से 15 रन वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त एस रामाकृष्णन ने 26 बाल पर 14 रन तथा अक्षय ने 13 रन बनाए । इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से कमलेश ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट, विजय ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए अखिलेश, सुभाष, अजीत, और हेमंत को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।इंजीनियरिंग तरफ से अजीत ने 26 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए,अखिलेश ने 13 तथा विजय और राजपति ने 12-12 रन बनाए । आर.पी.एफ की तरफ से सुमित ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए अवनीश को दो तथा संतोष जावेद और राजेश को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । इंजीनियरिंग विभाग के ‘कमलेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

  • Related Posts

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय (किशन) को भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम का हेड ऑफ डेलीगेशन (HOD) नियुक्त किया है। यह…

    Read more

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    उग्राखेड़ी, हरदा (पानीपत ) में आयोजित उग्राखेड़ी विमेंस ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 में उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 7 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली