अज्ञात बाइक सवार हौसला बुलंद असलहाधारी बदमाशों ने गोली मारकर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की निर्मम हत्या कर दी।

भदोही जनपद से इस समय की बड़ी और सनसनी खेज खबर हम आपको दिखा रहे हैं। जहां दो इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
बड़ी खबर है इस समय की उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से जहां इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आज सोमवार 21 अक्टूबर की सुबह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह पुत्र अवध नारायण निवासी अमिलोरी भदोही, अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बसावन पुर तालाब के पास एक बाइक पर सवार दो अज्ञात हौसला बुलंद असला धारी बदमाशों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। घटना के बाद प्रिंसिपल साहब तत्काल मौके पर गिर गये। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश बड़े आराम से फरार होने में कामयाब हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। तब तक प्रिंसिपल साहब की मृत्यु हो चुकी थी। इस बड़ी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मय फोर्स व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में प्रिंसिपल साहब को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय ले आया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर जहां क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। समाचार दिए जाने तक इस विषय में अन्य कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है संदीप गुप्ता की रिपोर्ट भदोही

  • Related Posts

    चौकाघाट में दीवारगिरने की घटना में NDRF का त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ

    वाराणसी। चौकाघाट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक नव-निर्माणाधीन भवन की दीवार समीप स्थित एक मकान पर गिर गई। यह स्थान एनडीआरएफ मुख्यालय, वाराणसी से लगभग…

    Read more

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पुराना मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

    चंदौली उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पुराना मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया