योगी का आया पत्र उत्तर प्रदेश की जनता से की अपील

  • Country
  • December 23, 2025
  • 0 Comments

मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
उत्तर भारत में शीतलहर से बचाव के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रही है। अधिकारियों को मानवीय और अति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया गया है। समस्त प्रदेश में, रैन बसेरों को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है। रैन बसेरों में रजाई, कंबल, पेयजल, अलाव और हीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दूसरे स्थानों से आए परीक्षार्थियों व रोगियों के परिजनों को भी यहां आसरा मिल रहा है। सरकार के लिए हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है।
नगरीय निकायों एवं तहसीलों के माध्यम से जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र व कंबल वितरित किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कंपकंपाती ठंड में एक भी अभावग्रस्त व्यक्ति असहाय नहीं रहेगा। गोशालाओं में विशेष कंबल और अलाव का प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
एक नागरिक के नाते आप भी इस स‌प्रयास में भागीदार बन सकते हैं। अपने आसपास देखिए। घरों में कार्य करने वाले सहयोगी, स्वच्छाग्रही, चौकीदार या अन्य लोगों से एक बार अवश्य पूछें कि क्या उनके पास शीतलहर से बचाव का पर्याप्त प्रबंध है। उन्हें एक कप चाय के लिए पूछिए। असहायों को सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों तक पहुंचाइए। मानवीय मूल्यों और
संवेदना की परख ऐसे समय में ही होती है। परोपकार हमारी परंपरा है। अंत्योदय से सर्वोदय के दृढ़ संकल्प के साथ हम विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं।
आपका
योगी आदित्यनाथ

  • Related Posts

    चौकाघाट में दीवारगिरने की घटना में NDRF का त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ

    वाराणसी। चौकाघाट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक नव-निर्माणाधीन भवन की दीवार समीप स्थित एक मकान पर गिर गई। यह स्थान एनडीआरएफ मुख्यालय, वाराणसी से लगभग…

    Read more

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी किसी भी दशा में अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए: मंडलायुक्त वाराणसी/जौनपुर।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 60 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 29 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 9 views

    • May 14, 2026
    • 11 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 13 views
    शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई उड़ान ! सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया