वेदमन्त्र की अन्त्याक्षरी हुई आयोजित* *जगद्गुरुकुलम् के छात्रों को शङ्कराचार्य जी ने किया पुरस्कृत*

*उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्‌गुरुशंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी महाराज* के पावन सान्निध्य में जगद्‌गुरुकुलम काशी के छात्रों ने केदारघाट के बगल में स्थित श्रीविद्यामठ में वेद मंत्रों का अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।वेद मंत्रों द्वारा होने वाला उक्त अन्त्याक्षारी में आनंद पांडेय,अनमोल चौबे,कुंदन पांडेय,ऋतिक तिवारी,अंबुज उपाध्याय,अनन्त बाबू झा,प्रयागराज उपाध्याय,वेदांत चतुर्वेदी,विश्वजीत उपाध्याय,उपेंद्र शुक्ला,आदर्श पाठक,राजेश ओझा ,सत्यम दुबे,कौशल ओझा,नमन तिवारी,सौरभ पांडेय,आर्यन उपाध्याय,रंजन तिवारी,मयंक मिश्र आदि बटुकों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-आदर्श पाठक,द्वितीय स्थान-उपेंद्र शुक्ल ने एवं तृतीय स्थान विश्वजीत उपाध्याय ने प्राप्त किया।

प्रतिभागी छात्रों का साध्वी पूर्णम्बा दीदी जी,ब्रम्ह्चारी परमात्मानंद,परमेश्वरदत्त शुक्ल,प्रधानाचार्य एस एस पांडेय,उपप्रधानाचार्य आर्यन सुमन पांडेय,यतीन्द्रनाथ चतुर्वेदी,अभय शंकर तिवारी,सावित्री पांडेय,हजारी शुक्ल सहित अन्य विशिष्ट जनों ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया।

अमदाबाद से पधारी डॉक्टर ऋषिता जी ने पुरस्कार देकर सभी छात्रों को सम्मानित किया।

उक्त जानकारी देते हुए परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज सनातनधर्म के पारंपरिक मूल्यों के प्रतिस्थापन हेतु कटिबद्ध है।इसलिए शंकराचार्य जी महाराज देश के विभिन्न राज्यों के अनेकों शहरों व गावों में जगदगुरुकुलम की स्थापना कर रहे हैं।जिसके माध्यम से बच्चों को वैदिक व पारंपरिक शिक्षा प्रदान कर उनके अंदर स्वधर्म के प्रति गौरव के भाव जागृत किए जाएंगे।जगदगुरुकुलम से शिक्षित बच्चे ही भविष्य में सनातनधर्म के आदर्शों का प्रचार प्रसार कर भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित करेंगे।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 7 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य