अजीत डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘इंडियन जेम्स बॉन्ड’ के नाम से मशहूर डोभाल की जांबाजी के कई किस्से हैं,रोंगटे खड़े कर देने वाले

भारत कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘इंडियन जेम्स बॉन्ड’ के नाम से मशहूर डोभाल की जांबाजी के कई किस्से हैं, लेकिन सबसे रोमांचक और रोंगटे खड़े कर ĺ वाली कहानी उनके पाकिस्तान में बिताए सात सालों की है।
इस दौरान वह एक मुसलमान के भेष में अंडरकवर एजेंट बनकर रहे और दुश्मन देश को कानोंकान खबर तक नहीं लगने दी।

अजीत डोभाल की यह कहानी सिर्फ जासूसी की नहीं, बल्कि गज़ब के धैर्य, समझदारी और चतुराई की मिसाल है। खुद डोभाल ने एक इंटरव्यू में इस खतरनाक मिशन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था, जब पाकिस्तान में उनकी पहचान लगभग उजागर होने ही वाली थी।

‘तुम हिंदू हो क्या?’ – जब पकड़े जाने वाले थे डोभाल

डोभाल ने बताया कि एक दिन जब वह लाहौर की एक मस्जिद से नमाज़ पढ़कर लौट रहे थे, तो बाहर एक लंबे-चौड़े, दाढ़ी वाले शख्स ने उन्हें रोक लिया। उस व्यक्ति ने डोभाल को गौर से देखा और सीधे पूछा – “क्या तुम हिंदू हो?”

यह सवाल सुनकर डोभाल पल भर के लिए चौंक गए, लेकिन उन्होंने अपने चेहरे पर ज़रा भी घबराहट नहीं आने दी और बड़ी शांति से जवाब दिया – “नहीं।”

इसके बाद वह अजनबी शख्स डोभाल को पास के एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। उसने फिर से कहा – “देखो, मुझे सच बताओ। तुम हिंदू हो।” डोभाल ने फिर इनकार किया। तब उस व्यक्ति ने कहा – “तुम हिंदू हो, क्योंकि तुम्हारे कान छिदे हुए हैं (कान छिदवाने की परंपरा हिंदुओं में आम है)।”

जब खुला एक और राज़

डोभाल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कहा कि वह पहले हिंदू थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस्लाम अपना लिया। इस पर वह व्यक्ति बोला – “नहीं, तुम झूठ बोल रहे हो। पर घबराओ मत, मैं भी हिंदू हूं और यहां एक मौलाना बनकर रह रहा हूं।”

यह सुनकर डोभाल हैरान रह गए। उस शख्स ने अपनी अलमारी खोलकर दिखाई, जिसमें छोटी सी भगवान शिव की मूर्ति रखी थी। उसने बताया कि वह रोज छिपकर भगवान की पूजा करता है। उस शख्स ने डोभाल को सलाह दी कि वह अपनी पहचान छिपाए रखने के लिए कान की सर्जरी करवा लें, ताकि छिदे हुए कानों का निशान मिट जाए।

पहचान छिपाने के लिए करवाई सर्जरी

इस चौंकाने वाली घटना के बाद, डोभाल ने अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कान की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली, ताकि उनका राज़ छुपा रहे। पाकिस्तान के अंदर रहकर, उन्होंने आतंकवादियों की हरकतों पर पैनी नज़र रखी, उनके हथियारों के ठिकानों का पता लगाया और भारतीय खुफिया एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेजीं, जिसने देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। यह किस्सा दिखाता है कि देश के जासूस कितने जोखिम उठाकर काम करते हैं।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल