हाई हार्स पावर डीज़ल रेल इंजन में वॉटर पम्प असेम्बली के लिए विकसित किया गया नवीन डायनेमिक हाइड्रोलिक टेस्टिंग अरेंजमेंट*

वाराणसी, बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा हाई हार्स पावर रेल इंजन में वॉटर पम्प असेम्बली के लिए एक अत्याधुनिक डायनेमिक हाइड्रोलिक टेस्टिंग अरेंजमेंट (Dynamic Hydraulic Testing Arrangement) विकसित किया गया है, जिससे पम्प की गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया और भी प्रभावशाली, सुरक्षित तथा भरोसेमंद बन गई है।
इस प्रणाली के अंतर्गत वॉटर पम्प असेम्बली को मोटर, -बेल्ट और पुली की सहायता से संचालित किया जाता है। यह एक कॉम्पैक्ट सिस्टम है जिसमें न तो किसी प्रकार की तेज आवाज उत्पन्न होती है और न ही लुब्रिकेशन की आवश्यकता होती है।

टेस्टिंग के दौरान वॉटर इनलेट पाइप से पानी खींचा जाता है और आउटलेट पाइप से 30 से 55 पी एस आई (PSI) के दबाव पर डिस्चार्ज किया जाता है। संपूर्ण प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने हेतु वी-बेल्ट और पुली ड्राइव पर सेफ्टी गार्ड लगाया गया है। साथ ही, बेल्ट की टाइटनेस को नियंत्रित करने हेतु मोटर को आगे-पीछे समायोजित करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस प्रणाली की विशेषता यह है कि पूरी वॉटर पम्प असेम्बली की डायनामिक हाइड्रॉलिक टेस्टिंग नट साइज 1-14 सेल्फ लॉकिंग (SELF Locking) को बिना निकालें पुली को लगाकर सफलतापूर्वक की जा सकती है। इससे वॉटर पम्प को रेल इंजन में लगाने या बाहर भेजने से पूर्व ही उसका परीक्षण सुनिश्चित हो जाता है, जिससे फील्ड में लाइन फेल्योर की संभावना न्यूनतम रह जाती है और उत्पाद की विश्वसनीयता में भी वृद्धि होती है।

बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा किया गया यह तकनीकी नवाचार न केवल गुणवत्ता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है,बल्कि उत्पादन प्रक्रिया को भी और अधिक कुशल एवं समयबद्ध बनाता है।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल