मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने परिचलनिक संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल सुधार हेतु रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करने हेतु वाराणसी -छपरा रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया।

विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा जं स्टेशन का गहन निरीक्षण किया । छपरा जं के निरीक्षण के दैरान उन्होंने सेकेण्ड इन्ट्री पर चल रहे विकास कार्यो समेत यार्ड रिमॉडलिंग,फुटओवर ब्रिज,टिकट काउन्टर, सामान्य यात्री हाल, अप्रोच रोड को मुख्य रोड से लिंक करने के कार्यो एवं यार्ड प्लान और नक़्शे का अवलोकन किया। उन्होंने सेकेण्ड इन्ट्री के विकास कार्यों की गति बढ़ाने और सभी कार्य अतिशीघ्र पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने छपरा जं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय, वाटर बूथ पर पानी की उपलब्धता,बॉथिंग ट्रैक व प्लेटफॉर्म के ड्रेनेज,फूड स्टॉल,सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया और रख रखाव व साफ सफाई हेतु दिशा निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने सुरेमनपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के अन्तर्गत किये गए विकास कार्यो का निरीक्षण किया ,कार्य की गुणवत्ता परखी और स्टेशन सुन्दरीकरण के शेष कार्यों को उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

इस निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) श्री कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त एन.एम यादव , सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाराणसी-बलिया-छपरा रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं के उन्नयन, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन,रेलवे ट्रैक के रख रखाव,ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी ।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    • By admin
    • June 27, 2026
    • 4 views
    हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट  मुकुल कुमार यादव ने श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी का किया दौरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 7 views
    विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजनयह

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 5 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 7 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 12 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल