
वाराणसी के उभरते हैंडबॉल खिलाड़ी अनीष यादव, पुत्र गुलाब यादव, का चयन जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम में हुआ है। अनिश 15 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक चीन के चुझॉउ में आयोजित 19वीं एशियन जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम 13 जुलाई 2026 को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस (दमदम) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चीन के लिए रवाना होगी।
अनीष यादव वाराणसी के रहने वाले हैं और एस० एन० पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित श्यामा हैंडबॉल अकादमी, वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता, वाराणसी में स्थित नियमित अभ्यास करते हैं। उनके पिता श्री गुलाब यादव किसान हैं, जबकि बड़े भाई मनीष यादव स्वयं हैंडबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। पारिवारिक आर्थिक चुनौतियों के चलते मनीष यादव ने खेल छोड़कर निजी कार्य प्रारंभ किया ताकि छोटे भाई अनीष के प्रशिक्षण और करियर में किसी प्रकार की बाधा न आए। अनिश का यह भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम में चयन दूसरी बार हुआ है। इससे पूर्व मालदिव में हुवे कोम्मंवेल्थ बीच पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और साथ मैं यह 54 वी सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 कोलकाता, 37 वी फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक, उत्तर प्रदेश प्रो हँडबॉल लीग, 47 वी जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप साथ मैं इसी तरह बहोत से प्रतियोगिताओ मैं प्रतिभाग किया हैं।इस सफलता पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय और एस० एन० पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्टी उपमा पाण्डेय ने अनीष यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। अमित पाण्डेय ने अनिश के सभी प्रशिक्षकों को भी बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की तथा कहा कि अनिश जैसे समर्पित युवा खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है।








