दहेज हत्या में वांछित 25 हजार ईनामिया अपराधी अमतलाल थाना रामनगर पलिस द्वारा गिरफ्तार।


पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान आपरेशन चक्रव्यूह के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0067/2025 धारा 80(2)/85 बी०एन० एस० व 3/4 डी०पी० एक्ट से सम्बन्धित वांछित ईनामिया अभियुक्त अमृतलाल पुत्र स्व० हरखू निवासी सुल्तानपुर थाना रामनगर वाराणसी जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी द्वारा गिरफ्तारी का अधिपत्र जारी गया है। जघन्य अपराध की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त अमृतलाल उपरोक्त पर 25000 (25 हजार) रूपये का ईनाम घोषित किया गया। रामनगर पुलिस द्वारा उक्त ईनामिया वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दिया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर ज्ञात हुआ कि ईनामिया अपराधी अपने ससुराल कैथापुर मुगलसराय में गिरफ्तारी से बचने हेतु छिपा है। सूचना पर रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंचाकर योजनाबद्ध तरीके से ईनामिया अपराधी अमृतलाल को उसके अपराध से बोध कराते हुए गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 08.05.2025, स्थान- कैथापुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।

अभियुक्त का विवरण-

1. अमृतलाल पुत्र स्व० हरखू निवासी सुल्तानपुर थाना रामनगर वाराणसी उम्र 55 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का संक्षिप्त विवरण दिनांक 10/04/2025 को वादी मुकदमा ने सूचना दिया कि मेरी पुत्री की तबियत खराब है। सूचना पर जब मैं और मेरी पत्नी अपने लड़की के ससुराल आये तो देखा कि मेरी पुत्री का शव घर के बाहर रखा है। वादी मुकदमा ने लिखित तहरीर दिया कि मेरी पुत्री के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। वादी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0067/2025 धारा 80 (2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी०पी० एक्ट पंजीकृत हुआ

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. उ0नि0 अंशू पाण्डेय थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी।

5. हे0का0 रविन्द्र सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 अश्वनी कुमार सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी।

7. का0 शैलेन्द्र कुमार थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी।

8. का० प्रभाकर राव थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी।

9. का० गौरव भारती थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया