तीन भाषाओं में शॉर्ट फिल्म रिलीज:– कोविलूर टू काशी: नेशनल यूनिटी थ्रू श्री विश्वेश्वर*

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा काशी में सदियों से चली आ रही अनेक जीवंत परंपराओं में से एक के संबंध में आज विशेष वीडियो रिलीज किया है। तमिलनाडु के एक चेट्टियार समुदाय द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती सामग्री की आपूर्ति पिछले लगभग ढाई सौ वर्षों से नियमित रूप से की जा रही है।

इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को रेखांकित करते हुए एक 59 सेकंड का विशेष वीडियो जारी किया गया है। यह वीडियो हिंदी, अंग्रेज़ी और तमिल – तीन भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे देश के कोने-कोने तक यह संदेश पहुँचे और लोगों को इस सनातन परंपरा पर गर्व हो। न्यास के मुख्य कार्यपालक विश्व भूषण ने इस अवसर पर यह भी बताया कि काशी को ‘लघु भारत’ इसीलिए कहा जाता है क्योंकि यहां उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक की सभी मान्यताओं के मंदिर और परंपराएं काशी में स्थित एवं समाद्रित हैं। यह विविधता में एकता का सबसे सशक्त उदाहरण है। आज जब राष्ट्रीय एकता पर बार बार जोर दिया जा रहा है, तब यह वीडियो क्षेत्रीय एवं भाषाई भिन्नताओं से ऊपर उठकर सनातन एकता का संदेश देता है।

इस वीडियो को 59 सेकंड का बना कर व्हाट्सएप, मोबाइल स्टेटस, और सोशल मीडिया पर साझा करने योग्य बनाया गया है। आशा है अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक परंपरा को जान सकेंगे और प्रेरणा प्राप्त करेंगे। यह चलचित्र कुछ समय पूर्व ही तैयार किया गया था। आज पहलगाम में सनातन धार्मिक पहचान देख कर की गई मजहबी बर्बरता के प्रतिउत्तर में ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन से उपजी अभूतपूर्व राष्ट्रीय चेतना के विशेष अवसर पर यह वीडियो लोकार्पित किया गया है।
*II श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम II*

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य