मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0किसान संतृप्तिकरण अभियान, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री में किए जा रहे कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः 11:30 बजे पी0एम0किसान संतृप्तिकरण अभियान, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री में किए जा रहे कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त उप जिलाधिकारी/समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक,जिला कृषि अधिकारी,जिला कृषि रक्षा अधिकारी,भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी,जिला प्रबंधक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक,जिला प्रबंधक जन सेवा केंद्र एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) द्वारा भाग लिया गया।

महोदय द्वारा बैठक में निम्न निर्देश दिए गए–
1.पी0एम किसान योजनांतर्गत संतृप्तिकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त उप जिलाधिकारी अपने तहसील पर संयुक्त बैठक आयोजित करे जिसमें संबंधित खण्ड विकास अधिकारी ,ग्राम प्रधान ,कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी , जन सेवा केंद्रों के प्रभारी ,पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि सम्मिलित हो और उनको इस अभियान के बारे में बताए।
जनपद में दिनांक 07.05.2025 से संतृप्तिकरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें भूमि अंकन हेतु 39731, ekyc हेतु 16072 एवं NPCI हेतु 17427 डाटा जनपद में लंबित है जिसमें भूमि अंकन हेतु संबंधित तहसील पर लेखपालों द्वारा कृषकों का भूमि अंकन किए जाने हेतु , EKYC के लिए जनसेवा केंद्रों के माध्यम से कृषकों का EKYC किए जाने हेतु और कृषकों के खाते को NPCI से लिंक करने हेतु इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रतिनिधि द्वारा आयोजित कैंप में प्रतिभाग करते हुए कृषकों का उपरोक कार्य करने के निर्देश दिए गए ।
2–दिनांक 05.05.2025 से डिजिटल क्रॉप सर्वे अंतर्गत जायद क्रॉप का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है इस कार्य में लगे लेखपाल और कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को समय से विलेज एलोकेट करते हुए कार्य को समय से पूर्ण करने हेतु समस्त तहसीलदार को निर्देशित किया गया।
3–कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के कार्य हेतु समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि जिन कृषको की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है उनको चिन्हित करते हुए कैंप मोड/जनसेवा केंद्रों पर भेजते हुए उनकी फार्मर रजिस्ट्री तत्काल बनवाए और जिन कृषकों द्वारा जन सेवा केंद्रों के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री बनाई है और वो लेखपाल स्तर पर सत्यापन हेतु लंबित है उसको तत्काल लेखपाल की आई 0डी0 से सत्यापित कराए।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया