सनबीम कॉलेज फॉर विमेन, भगवानपुर में फेयरवेल समारोह “वेलिडिक्शन 2025” का भव्य आयोजन

वाराणसी, उत्साह, भावनाओं और प्रेरणा से परिपूर्ण क्षणों के बीच सनबीम कॉलेज फॉर विमेन, भगवानपुर में आज 2025 बैच को विदाई देने हेतु एक भव्य “फेयरवेल समारोह” का आयोजन किया गया। यह दिन केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि यादों, कृतज्ञता और भविष्य की ओर बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम त्रासदी में दिवंगत पर्यटकों की स्मृति में एकजुटता दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को संवेदनशीलता और श्रद्धा से भर दिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन ने अपने गरिमामयी स्वागत भाषण में छात्रों को उनके अब तक के सफर की सराहना करते हुए उन्हें जीवन की अगली उड़ान के लिए प्रेरणादायक शब्दों से आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत रंगारंग प्रस्तुतियों की श्रंखला ने मंच को जीवंत कर दिया छात्रों के रॉक बैंड ने समां बांधा, और इल्यूजन डांस ने दर्शकों को विस्मित कर दिया। सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्‌यूशन्स के माननीय निदेशक हर्ष मधोक ने अपने ओजस्वी उ‌द्बोधन में छात्रों को नए क्षितिजों को छूने, सपनों को हकीकत में बदलने और मूल्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

समारोह का सबसे प्रतीक्षित पल वह था जब छात्रों को उनकी बहुआयामी उपलब्धियों के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख श्रेणियों में ऐस ऑफ सनबीम का ताज बी.एससी. तृतीय वर्ष की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियंशी सिंह को, और ‘प्राइड ऑफ सनबीम’ का सम्मान बी. कॉम. तृतीय वर्ष की मेधावी छात्रा वंशिका चौरसिया को प्रदान किया गया।

सनबीम ग्रुप की असिस्टेंट डायरेक्टर प्रतिमा गुप्ता ने छात्राओं को अपनी पहचान खुद गढ़ने और समाज में उदाहरण बनने की सीख दी। समारोह के समापन पर सनबीम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. दीपक मधोक और वाइस चेयरपर्सन भारती।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया