अक्षय कन्यादान महोत्सव 2025 के आचार्यों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न* डॉ वीरेंद्र जायसवाल

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने किया काशी में कन्यादान*
*वाराणसी के इम्तियाज अहमद निवासी बज़रडीहा ने फोटो देख संघ प्रमुख का सिला कुर्ता*
*मोहन भागवत कुर्ता पहन हुए अचंभित की इम्तियाज की तारीफ*
*वहीं दूसरी ओर आचार्य उदय भारती को किया गया सम्मानित*

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित अक्षय कन्यादान महोत्सव 2025 में वैवाहिक संस्कार को पूर्ण कराने वाले सभी विद्वान आचार्यों का भव्य सम्मान समारोह शुक्रवार को खोजवा स्थित डॉ. वीरेंद्र जायसवाल जी के आवास पर संपन्न हुआ। इस समारोह में 80 से अधिक आचार्यों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*

*कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र जायसवाल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा, प्रोफेसर रामनारायण त्रिवेदी, डॉ. कमलेश झा सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।*

*समारोह में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, वेद परंपरा और वैवाहिक संस्कारों में आचार्यों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय समाज में सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाते हैं और सनातन मूल्यों की रक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं।*

*सरसंघचालक जी की परंपरागत वेशभूषा—पीली धोती, पीला गमछा, लाल रंग से रँगे चरण, और रेशमी कुर्ता समारोह में चर्चा का विषय रहा।विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि उनका कुर्ता बज़रडीहा निवासी इम्तियाज अहमद द्वारा केवल एक फोटो के आधार पर, डॉ. वीरेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में, कुछ ही घंटों में माप लेकर सिल दिया गया।*

*इस समारोह ने भारतीय संस्कृति, वेद परंपरा, और सामाजिक समरसता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की।*

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया