क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर युवती से किया 28 हजार का फ्रॉड: बोला- यूट्यूब से वीडियो हुआ है वायरल, सीएम ऑफिस से आईडी डिलीट करवाने के देने होंगे पैसे

वाराणसी में साइबर जालसाजों ने युवती से 28 हजार रुपए का साइबर फ्राड कर लिया। खुद को लखनऊ क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर 46 मिनट बात की और कहा कि यूट्यूब से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ उसमे तुम्हारी आईडी भी है। उसे डिलीट करवाने के लिए पैसे जमा करने होंगे। युवती ने दो बार में 28,700 रुपए जमा कराए। और पैसे मांगे तो उसे शक हुआ। उसने यूपी पुलिस में तैनात अपने जीजा को फोन किया तब जाकर साइबर फ्राड का अंदाजा हुआ।

फिलहाल युवती ने साइबर क्राइम थाने पर पहुंचकर शिकायत की तो उसे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया। ऑनलाइन एप्लिकेशन दर्ज कर ली गई है।

लखनऊ क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर किया फोन वाराणसी के अर्दली बाजार के रहने वाले श्रीवास्तव परिवार की एमबीए कर मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रही बेटी वैष्णवी से साइबर जालसाजों ने 28 हजार 700 रुपए ऐंठ लिए। वैष्णवी ने बताया- शुक्रवार की दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने अपना परिचय क्राइम ब्रांच लखनऊ ऑफिसर के रूप में दिया और कहा कि आप की यूट्यूब आईडी से आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है।सीएम ऑफिस से डिलीट करवानी होगी आईडी

वैष्णवी ने कहा- इसके बाद उक्त ऑफिसर ने अपने सीनियर ऑफिसर से फोन पर बात करवाई। उसने अपना नाम सुरेश कुमार बताया- बोला आप लोग पढ़े लिखे हैं फिर भी गलती करते हैं। आप की आईडी सभी के संज्ञान में है। युवती ने बताया जब मैंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया तो बोला की किसी दूसरे ने किया होगा। जब मैंने कहा कि मेरा मोबाइल लॉक रहता है। इसपर बोला की आप की आईडी अब सीएम ऑफिस तक पहुंच चुकी है। वहां से डिलीट करवानी होगी।
22700 रुपए की डिमांड किया

युवती ने बताया- सीएम ऑफिस का नाम सुनकर मै घबरा गयी। जिसपर उसने कहा कि घबराइए मत आप की आईडी डिलीट हो जाएगी पर उसके लिए आप को 22 हजार 700 रुपए देने होंगे। जिसमें 700 रुपए रिफंडेबल होगा। इसपर मैंने तुरंत 22 हजार 700 रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसने कहा कि आईडी डिलीट नहीं हो पाई और उसे सभी जिलों में डिस्ट्रीब्यूट कर दिया गया है।6000 रुपए और लिए

सुरेश ने कहा अब सभी जिलों से इसे डिलीट करवाना होगा। इसके लिए प्रत्यके जिले के लिए 500 रुपए देने होंगे। मैंने इसके लिए पहले 6 हजार रुपए दिए और कहा कि अब पैसे नहीं हैं। इसपर उसने पूछा की अकाउंट में कितना पैसा बचा है। इसपर शक हुआ। जिसपर मैंने अपने जीजा जो की वाराणसी पुलिस में दरोगा हैं उनको फोन किया कि फ्राड हुआ है। जिसके बाद साइबर क्राइम थाने पहुंची। जहां से ऑनलाइन फिर करने को कहा गया।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया