महापौर ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक*



मा0 महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक की गयी, बैठक के दौरान नगर निगम वाराणसी के कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए बिन्दुवार निम्न निर्देश/आदेश दिए गए:-

1. सर्वप्रथम मा0 महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर निगम के 18 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के दृष्टिगत डाले जाने वाली पाईप लाईन का सर्वे दि0-08.05.2025 तक पूर्ण कराकर जल निगम डी०पी०आर० प्रस्तुत करें, ताकि ससमय वार्ड की जनता को पेयजल सूचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने हेतु कार्यवाही करायी जा सके।
2. पेयजल आपूर्ति हेतु बनाये गये शिरोपरि जलाशयों को जल वाहिनियों से तत्काल संयोजन कराकर पेयजल आपूर्ति करायी जाय ताकि नगर की जनता को सूचारू रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके।
3. नगर में मुख्य सीवर लाईनों की सफाई का कार्य सुपर शॉकर मशीन से बरसात से पूर्व युद्ध स्तर पर कराया जाय ताकि बरसात में लगने वाले जल-जमाव से नगर की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
4. आगामी पड़ने वाली गर्मी को ध्यान में रखते हुये महाप्रबन्धक जलकल को निर्देशित किया गया कि नये अधिष्ठापित किये जाने वाले ट्यूबवेल का अधिष्ठापन एवं हैण्ड पम्प का मरम्मत/रिबोर ससमय कराया जाय ताकि पेयजल का संकट उत्पन्न न होने पाये। इसके अलावा नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर दि0-10.05.2025 तक वाटर कूलर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये।
5. नगर के सभी छोटे व बड़े नाला/नालियों की सफाई कार्य को तीव्र गति से कराते हुये बरसात के पूर्व पूर्ण कराये जाने हेतु सामान्य अभियन्त्रण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया।
6. नगर में पार्काें का सुन्दरीकरण व उसमें बरसात के पूर्व पेड़-पौधों को लगाने हेतु अविलम्ब कार्यवाही करायी जाय।
7. नगर में सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करायी जाय ताकि नगर में समुचित सफाई बनी रहे।
8. नगर में नाले/नालियों पर किये गये अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जोनल अधिकारियों द्वारा एनाउन्समेंट कराया जाय कि जिनके द्वारा अतिक्रमण किया गया है, अतिक्रमणकर्ता स्वयं अपना अतिक्रमण हटां लें, अन्यथा कि स्थिति में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने पर अर्थ दण्ड लिया जायेगा। उक्त के दृष्टिगत जोनल अधिकारी जोनवार अतिक्रमण स्थल की सूची तैयार कर अविलम्ब कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त संगम लाल, मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दिन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एस0के0 चौधरी, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, महाप्रबन्धक, जलकल अनुप सिंह, अधीक्षण अभियन्ता-जल निगम अमित सोनकर, अधिशासी अभियन्ता-जल निगम कमल सिंह, सचिव, जलकल ओ0पी0 सिंह, मुख्य अभियन्ता-स्मार्ट सिटी अमरेन्द्र तिवारी, उप नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, जोनल अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा, जोनल अधिकारी इंद्र विजय यादव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य