वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा जोन-05 कार्यालय रामनगर-मुगलसराय का औचक निरीक्षण*

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग द्वारा जोन-05 कार्यालय, रामनगर-मुगलसराय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने पत्रावलियों को निर्धारित क्रम में न रखने एवं फाइलों में सुनवाई की तिथि अंकित न होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यालयीय कार्यों में अधिक अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनका परिचय एवं कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

उपाध्यक्ष ने कार्यालय परिसर की स्थिति पर भी ध्यान देते हुए साफ-सफाई बनाए रखने और कार्यालय भवन पर स्पष्ट रूप से ‘जोन कार्यालय’ का नाम प्रदर्शित करने तथा यह भी निर्देशित किया कि कार्यालय भवन का रेनोवेशन (पुनर्निर्माण/संवर्द्धन) कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे कार्य करने का वातावरण बेहतर हो सके। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा हेतु एक प्रतीक्षालय (वेटिंग एरिया) बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता, रामनगर-मुगलसराय भी मौके पर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य